मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी ने चंबा में जनसभा को किया संबोधित, कहा- निकाय चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब देगी चंबा की जनता

फाइल फोटो

फाइल फोटो

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2025 2:16 अपराह्न

 

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंबा, नई टिहरी स्थित शहीद गबर सिंह चौक पर जनसभा कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी शोभना धनोला और अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सरकार जहां सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठा रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्रोत्साहित किया है। वोट बैंक की राजनीति के कारण ही कांग्रेस धारा 370 को वापस लाने वालों का समर्थन करती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जो जनहित की योजनाओं का भी विरोध करती रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार समर्पण भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार हमारी प्राथमिकताओं में हैं। वहीं, कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक सशक्त भू कानून लाया जाएगा, जो प्रदेश के नागरिकों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी लागू कर दिया जाएगा, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा। उन्होंने चंबा के साथ ही नई टिहरी जनपद के तीव्र विकास के लिए आमजन से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल,पूर्व मंत्री दिनेश धन्नै, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, नलिन भट्ट, संचालक सतवीर सिंह पुंडीर, चुनाव संयोजक राजीव जुयाल, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, सुशील बहुगुणा, कृष्णा कोठारी, निर्मला बिष्ट, नीरज खत्री, उदय रावत समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.