मंगलवार, अक्टूबर 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : मानसून की विदाई के बाद भी बरस रहे बादल, 48 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2025 12:40 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड में मॉनसून की विदाई के बावजूद बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों, यानी 6 और 7 अक्टूबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए 6 अक्टूबर को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर को उपरोक्त जिलों में तेज बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना है। 7 अक्टूबर को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली के निचले इलाकों में भारी बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग हाई अलर्ट पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें तैनात की गई हैं। आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि इस साल अगस्त और सितंबर में मॉनसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में इस मॉनसून सीजन में सामान्य से 22 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर जिले में सामान्य से 241 फीसदी, टिहरी गढ़वाल में 58 फीसदी और हरिद्वार में 55 फीसदी अधिक बारिश हुई।

हालांकि, पौड़ी गढ़वाल में सामान्य से 30 फीसदी और चंपावत में 7 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। फिर भी, पौड़ी में बारिश से हुए नुकसान में कई लोगों की जान गई थी। मॉनसून 26 सितंबर को उत्तराखंड से पूरी तरह विदा हो गया था, लेकिन बारिश का सिलसिला अब भी जारी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत में मोबाइल नंबर 10 अंकों के ही क्यों? जानें इसके पीछे का गणित और इतिहास
  • दर्दनाक हादसा : पूर्व ABVP छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
  • उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 8 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, यहां पढ़ें पूरी खबर
  • जमीन घोटाले में जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र समेत सात के खिलाफ मुकदमा
  • पहाड़ी से मलवा आने से वाहन क्षतिग्रस्त, चालक घायल
  • पुलिस विभाग में कई निरीक्षक व उप निरीक्षक इधर-उधर 
  • डीएम संदीप तिवारी ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
  • पोखरी ब्लॉक की सड़कों का बुरा हाल
  • साहित्यकार महावीर रवांल्टा की दो नई कृतियां प्रकाशित, “ज आम्म छांट नई” और “धुएं के बादल” पाठकों के बीच
  • जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य कर विभाग ने पटाखा व्यापारियों पर कसी नकेल, मौके पर वसूले ₹13 लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.