बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF मौके पर रवाना, प्रदेशभर में 74 सड़के बंद

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2025 12:29 पूर्वाह्न

चमोली : उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट से आगे स्थित मुख गांव में बादल फटने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया है। बारिश के चलते इलाके में भूस्खलन और नुकसान की आशंका जताई जा रही है। रहत की खबर यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन सतर्क है और राहत-बचाव कार्यों के लिए टीमों को तैयार रखा गया है।

मौसम विभाग का हाई अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन (नई दिल्ली) ने उत्तराखंड में बाढ़ की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके आधार पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा सुनिश्चित करने, आवागमन नियंत्रित करने, और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में मलबा आने से 74 सड़के बंद

लगातार बारिश के कारण प्रदेशभर में 74 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है।

  • ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, जो पहले से बंद था, अब तक औजरी के पास नहीं खोला जा सका है।

  • रुद्रप्रयाग जिले में 5 सड़कें, उत्तरकाशी में 1 नेशनल हाईवे और 8 ग्रामीण मार्ग,

  • नैनीताल में 1 सड़क,

  • चमोली में 1 राज्य मार्ग सहित 20 सड़कें,

  • पिथौरागढ़ में 9,

  • अल्मोड़ा में 3,

  • बागेश्वर में 8,

  • चंपावत में 1,

  • पौड़ी में 6,

  • देहरादून में 4

  • टिहरी जिले में 8 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से अवरुद्ध हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित विभागों को मलबा हटाने और यातायात पुनः शुरू करने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आपदा संभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन और पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.