रविवार, सितम्बर 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर प्रशिक्षण संपन्न : जिले की महिला किसानों को मिली आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि की जानकारी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2025 2:01 पूर्वाह्न
हरिद्वार : उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के अंतर्गत संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना / ग्रामोत्थान योजना के तहत मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना (रीप / ग्रामोत्थान परियोजना) की देखरेख में भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम सरठेढ़ी शाहजहांपुर स्थित मंगलमय सीएलएफ में दो दिवसीय क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर (सीएसए) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 25 से 26 सितम्बर 2025 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में ब्लॉक भगवानपुर के सहायक प्रसार कृषि एवं पशुपालन के मास्टर ट्रेनर सौरभ गिरी द्वारा महिला किसानों को आधुनिक और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में कुल 26 महिला किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप खेती के उन्नत और टिकाऊ तरीकों से अवगत कराना था। दो दिवसीय सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को सीएसए की अवधारणा, इसके प्रमुख स्तंभ, जलवायु परिवर्तन और कृषि पर इसके प्रभाव, तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर ने किसानों को बीजों के प्रकार और उन्नत किस्मों का चयन, विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान और उनकी रोकथाम हेतु एकीकृत जीवनाशी प्रबंधन के उपायों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही, प्राकृतिक खेती, उन्नत शस्य क्रियाएं, शून्य जुताई, सिंचाई प्रबंधन, और समेकित कृषि प्रणाली को अपनाने पर भी विशेष बल दिया गया। कृषि से इतर, महिलाओं को आय के वैकल्पिक साधनों जैसे पशुपालन, कुक्कुट पालन और बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।
इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन से मंगलमय सीएलएफ की महिला किसान अब जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप कृषि पद्धतियाँ अपनाकर अपनी खेती को अधिक टिकाऊ, उत्पादक और लाभकारी बना सकेंगी। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि उनकी आजीविका भी और अधिक सशक्त एवं सुरक्षित होगी।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय ने भागूवाला में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज
  • पीडीएनए टीम ने देहरादून, टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपदों का सर्वेक्षण किया पूर्ण
  • पवित्र छड़ी यात्रा धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं हमारी सनातन संस्कृति की व्यापकता का जीवंत प्रमाण है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में कालसी ब्लॉक के ग्राम उटैल-बैसोगिलानी में 29 सितंबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
  • SIT ने अभ्यर्थियों-अभिभावकों से किया विशेष जन संवाद, किसी ने नहीं सौंपा सबूत; हेल्पलाइन नंबर जारी
  • क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर प्रशिक्षण संपन्न : जिले की महिला किसानों को मिली आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि की जानकारी
  • नकल विरोधी कानून के तहत पंजीकृत अभियोग की विवेचना कर रही एसआईटी पहुंची हरिद्वार, मुख्य अभियुक्त के घर की तलाशी लेते हुए घटना से जुडे साक्ष्य किये एकत्रित
  • मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की नियम विरुद्ध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग पर कड़ी कार्रवाई जारी, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला एम.डी.डी.ए. का बुलडोज़र
  • सीएम हेल्पलाईन मायने मेरी, हम सब अफसरों की विभागों की हेल्पलाईन – डीएम
  • चमोली में महाविद्यालयों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.