posted on : अगस्त 5, 2022 7:16 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला गंगा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को स्वज़ल विभाग, नगरपालिका एवं शिक्षा विभाग के एन. सी. सी. कैडेट द्वारा नगर क्षेत्र एवं विश्वनाथ मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया । सफाई अभियान में प्लास्टिक कूड़ा एकत्रीकरण किया गया। करीब 10 बोरे प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया। एकत्र कूड़ा को निस्तारण हेतु नगर पालिका को सौंपा गया। गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायतों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को समय-समय पर नगर क्षेत्र,कस्बो एवं प्रमुख स्थानों में स्वछता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए थे। तथा स्वच्छ उत्तरकाशी -सुन्दर उत्तरकाशी के लिए जनसमुदाय को जागरूक करने पर जोर दिया गया था। सफाई कार्यक्रम मे स्वज़ल, शिक्षा एवं नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा हिस्सा लिया गया।


