posted on : जुलाई 6, 2022 10:03 अपराह्न
देहरादून : नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान द्वारा एफआरआई एवं लो.नि.वि विभाग के कार्मिकों द्वारा काफी दिनों से चल रहे धरने को दोनो पक्षों के मध्य वार्ता कर समाप्त किया गया। एफआरआई गेट के सामने दौलत कुँवर के नेतृत्व में संस्थान में कार्यरत संविदा श्रमिको के 15 दिन से चल रहे धरने को सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा आज को दोनो पक्षों के मध्य वार्ता करा कर समाप्त करा दिया गया है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग मुख्यालय यमुना कॉलोनी में 73 दिनो से चल रहे आउट्सॉर्स सविंदा श्रमिकों के धरने को सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा को दोनो पक्षों के मध्य वार्ता करा कर समाप्त करा दिया गया है।


