शनिवार, सितम्बर 20, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीटू ने रंवाई विद्रोह की 93वीं वर्षगांठ पर दिया सांकेतिक धरना, रंवाई के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

शेयर करें !
posted on : मई 30, 2023 7:47 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। टिहरी राजशाही की बर्बर दमनकारी नीतियों के खिलाफ रंवाई किसान आंदोलन में शहीद हुए लोगों की याद में मंगलवार सीटू तथा किसान सभा ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना देते हुए श्रद्धाजंलि दी। जिसमें किसान सभा के जिला मंत्री ज्ञानेंद्र खंतवाल, जिला अध्यक्ष बस्ती लाल, भूपाल सिंह रावत, रघुवीर लाल, नौजवान सभा के गजे सिंह बिष्ट, अनिल राज, महिला समिति की गीता बिष्ट, पुष्पा किमोठी, सीटू के मदन मिश्रा आदि शामिल थे।

क्या है रंवाई किसान विद्रोह

पूरे देश में अंग्रेजी हुकूमत की दमनकारी नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी तथा प्रगतिशील ताकतों के नेतृत्व में राष्ट्रीय मुक्ति आदोलन जोरों पर था। गांधी के आह्वान पर छात्र स्कूल, कालेजों का बहिष्कार कर रहे थे। 1928 में साईमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाला लाजपत राय पर बर्बर लाठीचार्ज के परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु ने आन्दोलन में आग पर घी डालने का कार्य किया। शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव आदि क्रान्तिकारियों की गिरफ्तारी तथा क्रान्तिकारियों की ओर से अंग्रेजी हुकुमत का डटकर विरोध आदि का असर टिहरी राजशाही के खिलाफ चल रहे आन्दोलन पर भी देखने को मिला। टिहरी राजशाही के खिलाफ इस दौर में अनेक आन्दोलन हुऐ जिनमें प्रमुख रूप से बेगारी प्रथा, अत्यधिक करों, जंगल पर हक हकूकों की लड़ाई आदि प्रमुख थे। 30 मई 1930 का तिलाड़ी विद्रोह भी इसी कडी का हिस्सा है। जंगल पर जनता के हक अधिकार की अपनी शांतिपूर्ण लड़ाई के लिए तिलाड़ी के मैदान में एकत्रित हुई निहत्थी किसान जनता पर टिहरी की राजशाही फौज ने जनता को तीन ओर से घेर कर अंधाधुंध फायरिंग खोलकर जलियांवाला बाग नरसंहार की पुनरावृत्ति कर दी।

इस प्रकार रंवाई में एकत्रित जनता ने अपने हक हकूकों की रक्षा तथा राजशाही के खिलाफ उनके बलिदान से एक मिशाल कायम की, इस गोलीकांड से राजशाही का जनविरोधी असली चेहरा उजागर हुआ। तिलाड़ी नरसंहार के बाद राजशाही का दमनचक्र तेज हुआ, किन्तु टिहरी राजशाही के खिलाफ संघर्षरत जनता ने हार नही मानी व राजशाही के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखते हुए श्रीदेव सुमन जैसे महत्वपूर्ण सेनानी मिले। जिन्होंने अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाते हुऐ अपनी जनता की खातिर असहनीय कष्ट झेले तथा अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आगे चलकर कामरेड नागेंद्र सकलानी, मोलू भरदारी की शहादत ने राजशाही की गुलामी से टिहरी की जनता को सदा-सदा के लिए मुक्ति दे दी तथा पेशावर विद्रोह के महानायक कामरेड चन्द्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में टिहरी राजशाही का सदा- सदा के लिए अन्त हो गया। इस प्रकार रंवाई विद्रोह के लगभग 18 साल के अन्तराल में ही टिहरी की जनता को राजशाही की गुलामी व जुल्म से मुक्ति मिली। रवांई की जनता का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। रंवाई बिद्रोह की 93वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय किसान सभा जिला इकाई चमोली वह सीटू जनपद चमोली ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना देकर रंवाई के शहीदों को शत् शत् नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड में हाल ही में हुई आपदा की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की प्रगति के संबंध में सीएम धामी से दूरभाष पर की वार्ता
  • टिहरी : आपदा प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गईं 52 राशन किट, प्रभावित परिवारों को मौके पर ही वितरित हुए आर्थिक सहायता चेक
  • स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत सचिवालय में विशेष स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन, मुख्य सचिव आनंद बर्धन करेंगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
  • आपदा के समय में सीएम धामी बने “संकटमोचक”, सीएम धामी की समय पूर्व तैयारियों ने आपदा के प्रभाव को किया सीमित, उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल बना मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण और राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए काठगोदाम में की समीक्षा बैठक, कहा – हर विभाग जिम्मेदारी तय करे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 127 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड में पहली बार एशियन कैडेट फेंसिंग कप का हुआ भव्य शुभारंभ, 17 देशों के खिलाड़ी पहुँचे हल्द्वानी, तलवारबाज़ी में आज़माएंगे दम, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया एशियन फेंसिंग कप का उद्घाटन, बोले – खेल संस्कृति को मिले नया मुकाम
  • आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र में राहत व बचाव के मोर्चे पर डटे रहे डीएम संदीप तिवारी व एसपी सर्वेश पंवार
  • जन पक्षीय मुद्दों के लिए करें संघर्ष कार्यकर्ता – आराधना
  • सीएम धामी ने देहरादून निगम की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.