शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हर साल होंगे बड़े पर्यटन आयोजन, प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर मुख्य सचिव का जोर

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:44 पूर्वाह्न

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए स्पष्ट रोडमैप के साथ प्रभावी प्रचार-प्रसार भी जरूरी है।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन उत्पादों के प्रचार के बिना अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते। उन्होंने विभाग को वार्षिक प्रचार-प्रसार योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि नीती एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन, आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड मैराथन, रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल और विंटर कार्निवल जैसे आयोजनों को हर वर्ष तय समय पर आयोजित किया जाए, ताकि उत्तराखंड की पर्यटन पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो।

उन्होंने पर्यटन विकास के लिए अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने को कहा। साथ ही पर्यटन सर्किट और नए डेस्टिनेशन विकसित करने, आवश्यक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा होटल और पर्यटन परियोजनाओं में निजी निवेश को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए पर्यटन स्थलों का विकास करते हुए समावेशी और सतत पर्यटन को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्य सचिव ने युवाओं को पेशेवर पर्यटन गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के माध्यम से प्रशिक्षण को संस्थागत स्वरूप दिया जाए, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को देश और विदेश में भी रोजगार के अवसर मिल सकें।

बैठक में उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रदेश में संभावनाओं वाले क्षेत्रों में ग्लैंपिंग (लक्जरी कैंपिंग) परियोजनाएं विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रोहिला सहित पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कांवड़ क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील; स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • बीरोंखाल में आयोजित जनसेवा शिविर में 276 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ ‎
  • श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: बीकेटीसी के कई और कर्मचारी जांच के दायरे में, CCTV फुटेज से मिले नए सुराग
  • केदारनाथ अतिथि सत्कार व्यय विवाद: पूर्व अधिकारियों के बचाव में शासनादेशों का हवाला, अधिकारियों के खिलाफ कौन कर रहा षड्यंत्र?
  • चमोली में अब मनमानी नहीं, डीएम की मंजूरी के बिना नहीं होगी भवन सीलिंग
  • हल्द्वानी में खुली उत्तराखण्ड की पहली GI उत्पाद गैलरी
  • देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.