शनिवार, नवम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य सचिव ने जमरानी व सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2026 8:44 अपराह्न

देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने दोनों महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को इन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि समयबद्ध निर्माण के लिए सभी निविदा प्रक्रियाएं एवं आवश्यक अनुमतियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने संपूर्ण परियोजना का चरणबद्ध फ्लो-चार्ट तैयार कर प्रत्येक चरण को तय समय में पूर्ण कराने पर जोर दिया। साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए फर्स्ट पार्टी, सेकेंड पार्टी और थर्ड पार्टी के माध्यम से नियमित गुणवत्ता नियंत्रण और मूल्यांकन सुनिश्चित करने को कहा।

परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर मुख्य सचिव ने संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुआवजा, पुनर्वास और आवंटन की प्रक्रिया आपसी विश्वास और समन्वय के साथ पूरी की जाए तथा प्रभावितों से निरंतर संवाद बनाए रखा जाए।
इस अवसर पर सचिव सिंचाई युगल किशोर पंत ने बताया कि जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की कुल लागत 3678.23 करोड़ रुपए है, जिसे जून 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊंची, 150 एमएलडी क्षमता की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना है, जिसकी लागत 2524.42 करोड़ रुपए है और इसे नवंबर 2029 तक पूर्ण किया जाएगा। बैठक में विभागाध्यक्ष सिंचाई सुभाष चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं; कहा – इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स बनेंगे रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स से बदलेगी गांवों की आर्थिक तस्वीर, रोजगार सृजन के केंद्र बनेंगे ग्रामीण क्षेत्र – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स और नवाचार से ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्प – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • शनिवार को दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत शिक्षा एवं जनगणना से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
  • गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
  • स्वास्थ्य केंद्र में बिना अनुमति गैरहाजिर मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
  • पौड़ी में लोकगीतों और थड़्या-चौंफला की प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया इगास पर्व
  • कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल – डॉ. हरक सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.