posted on : नवम्बर 4, 2020 9:06 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये संस्तुत 7 कार्यों में से प्रथम चरण के तीन कार्यों हेतु 29 करोड़ 83 लाख 664 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का बाद में भारत सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर समायोजन किया जायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु भी 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का समायोजन भी भारत सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर किया जायेगा।




Discussion about this post