शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जिलों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2021 5:36 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपदों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक ऋतु खण्डूड़ी, मुकेश सिंह कोली, दिलीप सिंह रावत, केदार सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, राजकुमार, वर्चुअल माध्यम से विधायक भरत सिंह चौधरी एवं मनोज रावत उपस्थित थे। पौड़ी जनपद में 191 सीएम घोषणाओं में से 116 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 75 पर कार्य प्रगति पर है। उत्तरकाशी जनपद में 123 सीएम घोषणाओं में से 68 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 55 पर कार्य गतिमान है। रूद्रप्रयाग जनपद में 36 घोषणाओं में से 22 पूर्ण हो गयी है, जबकि 14 पर कार्यवाही गतिमान है।

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर व फलस्वाडी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक पर्यटन के सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाई जाय व कार्यों में तेजी लाई जाय। नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केन्द्र व पौरामोटर्स स्थाई पट्टी के निर्माण कार्य की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। श्रीनगर, खिर्सू, पौड़ी को पर्यटन सर्किल के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य में तेजी लाई जाय। श्रीनगर में पार्किंग की समस्या का जल्द समाधान किया जाय। एनआईटी में बिजली एवं पानी की व्यवस्था जल्द की जाय। कोटद्वार में रोडवेज डिपो के आधुनिकीकरण एवं पार्किंग निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। चौबट्टाखाल में 40 ग्राम सभाओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन के तहत कार्यवाही जल्द की जाय। एकेश्वर में तीलू रौतेली के संग्रहालय निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। यमकेश्वर विधानसभा में सडको के नव निर्माण, डामरीकरण एवं मरम्मत के कार्यों में तेजी लाई जाय एवं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय। रिखणीखाल में रेवा पम्पिंग योजना व चैबड पम्पिंग योजना की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। महावीर चक्र विजेती श्री जसवंत सिंह रावत के पैतृक गांव बांड्यू में शहीद स्मारक बनाने की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय।

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तरकाशी में दो मंजिल पार्किंग के निर्माण कार्य की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। पार्किंग की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाय। बौन एवं बड़ेथी पेयजल योजनाओं के पनर्गठन एवं मातली पेयजल योजना योजना के विस्तारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाय। पुरोला-गन्दियाटगांव मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जल्द किया जाय। तालुका-हरकीदून मार्ग पर सियागाड में क्षतिग्रस्त आर.सी.सी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाय। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यमुनोत्री एवं बड़कोट में पार्किंग, यमुनोत्री में रोपवे एवं बड़कोट व चिन्यालीसौड़ पेयजल के नव निर्माण से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जाय।

रूद्रप्रयाग : रूद्रप्रयाग जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों के नव निर्माण संबधी कार्यों में तेजी लाई जाय। पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत साईनेज की उचित व्यवस्था की जाय। गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ पेयजल योजना से संबधित कार्यों में तेजी लाई जाय।

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, हरबंस सिंह चुघ, डॉ. पंकज पाण्डेय, डॉ. नीरज खैरवाल, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सबंधित विभागों के निदेशक एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी विजय जोगदण्डे, जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दिक्षित, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
  • पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस
  • कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
  • सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद अनिल बलूनी, दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास
  • मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.