सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया पौड़ी में सेल्फी प्वांइट का लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2021 8:57 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल कमिश्नर कैम्प कार्यालय पौड़ी के समीप सेल्फी प्वांइट का लोकार्पण तथा पौड़ी-टेका मोटर मार्ग पर चैरी ब्लाॅजम पौधारोपण किया गया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश सिह कोली, विधायक लैसडोन दिलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगर पालिकाध्यक्ष यश्पाल बेनाम, बहुउद्देशीय सहकारिता समिति अध्यक्ष संपत सिह रावत, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल सहित अन्य गणमान्य ने प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सेल्फी प्वांइट में हिमालय की फोटोग्राफ्स लगायी जाय, ताकि यहां आने वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकें। उन्होंने कहा कि ल्वाली घाटी क्षेत्र में बेहतर प्रजाति के बांस रोपण करें, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी जनपद ने बेहतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। जिला योजना के अन्तर्गत आवंटित धनराशि का सदुपयोग हो रहा है। बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद पौड़ी पहले स्थान पर है। कहा कि बांस को लेकर कार्य योजना तैयार की गयी है, जिसके तहत हाईब्रिड बांस जो 165 फीट तक की ऊंचाई ले सकता है। किसान तैयार हो तो बांस की इस प्रजाति को नदी से लेकर ऊंचाई वाले स्थानों में भी उगाया जा सकता है। कहा कि पहले यह जंगली प्रजाति के रूप में जानी जाती थी, लेकिन अब भारत सरकार ने बांस को फसल का दर्जा दे दिया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि किसान इसको फसल की तरह काटकर बाजार में बिक्री कर सकते हैं। कहा कि देश में जितनी बांस आधारित फैक्टरियां, वह लगभग समाप्त हो गई थी। कहा कि किसान इस क्षेत्र में काम करते हैं तो इससे बहुत से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान अगर इसमें इच्छुक होते हैं तो इसको भी बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार की जो भी जन-कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनको गांव- गांव तक पहुंचायें ताकि लोग योजनाओं का फायदा उठाकर लाभान्वित हो सके।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारी सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है कि उच्च शिक्षा में ग्रोस रेट 50 प्रतिशत होना चाहिए और यह तब हो सकता है, जब हर ब्लॉक में महाविद्यालय हो और हमारी सरकार द्वारा हर ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोला जायेगा। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक के मुख्यालय को डबल लेन सड़क से जोड़ा जायेगा, जिससे ब्लॉको का समुचित विकास होगा। कहा कि बासा-1 बनने के बाद स्थानीय महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं। बासा-1 बनाने के उद्देश्य में हम सफल हुए हैं। कहा कि बासा-2 भी एक माह में बनकर तैयार हो जायेगा। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित कर दिया है, जो कि एक सराहनीय फैसला है।

मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक, वन संरक्षक नित्यानंद पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के.बरनवाल, नगर आयुक्त कोटद्वार पी.एल. शाह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी, अ.अ. नगर पालिका प्रदीप विष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.