posted on : नवम्बर 4, 2020 9:03 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चम्पावत की टनकपुर नगर पालिका के अंतर्गत नेहरू पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु 47.81 लाख तथा पं. दीन दयाल पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु 5.35 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुनि की रेती में इको पार्क के निर्माण कार्य के क्रियान्वयन हेतु हिमालयन पारिस्थितिकी सुधार जैव-विविधता आवर्धन तथा आजीविका संवर्द्धन संस्था के गठन की भी स्वीकृति मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदान की है।




Discussion about this post