posted on : अप्रैल 9, 2022 5:39 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री टैबलेट वितरण योजना का विधिवत शुभारंभ हो गया। बीकॉम० द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमकुम, आकांक्षा बमरारा बीकॉम तृतीय वर्ष, प्रशांत सिंह बीकॉम द्वितीय वर्ष ने अपने टैबलेट का भौतिक सत्यापन एवं बिल का सत्यापन समिति के समक्ष करा दिया ।
साथ ही प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने प्राचार्य कक्ष में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सीमा चौधरी, विभाग प्रभारी वाणिज्य डॉ प्रीति रानी, मुख्य शास्ता डॉ रमेश सिंह चौहान, डॉ ऋचा जैन, डॉ अंशिका बंसल की उपस्थिति में छात्रा कुमकुम के टेबलेट का सत्यापन किया। साथ ही बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र मो साकिब, वैभव तथा बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रा खुशी रावत, आयुष, शिवानी एवं अंकित ने भी अपने टैबलेट का भौतिक सत्यापन एवं बिल का सत्यापन समिति के समक्ष करा दिया ।जिसका डॉ रंजना सिंह एवं डॉ तृप्ति दीक्षित ने सत्यापन का कार्य किया । पहली पारी में 68 छात्र छात्राओं द्वारा सत्यापन कराया गया था । जिनका डीबीटी हस्तांतरण महाविद्यालय ने संबंधित छात्र छात्रा के खाते में कर दिया है।




