सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनायें

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2024 5:51 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के कारण देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान है। यहां के त्योहार, मेलों और उत्सवों में प्रदेश की बहुआयामी लोक संस्कृति, हस्तशिल्प, नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य, लोक संगीत एवं नृत्यों की विविधताएं सैलानियों के लिए सदैव ही आकर्षण का केन्द्र रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे चारधाम सदियों से देश व दुनिया के करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र रहे हैं। राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि  रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है।  पहाड़ में रेल का सपना पूरा होने जा रहा है। राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन, उद्योग एवं व्यापार की यहां अपार संभावनाएं हैं। राज्य में होम स्टे को और बढ़ावा दिया जा रहा हैं।  इससे ग्रामीण पर्यटन तथा आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन राज्य के विकास और रोजगार दोनों का आधार भी है। पर्यटन स्थल हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सभ्यताओं के प्रतीक तथा हमारी पहचान हैं। दिव्यता एवं आध्यात्मिक अनुभूति के केंद्र उत्तराखंड में पर्यटन को रोजगार से जोड़ने के लिए नए पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ‘‘अतिथि देवो भवः’’ के संदेश को देश और दुनिया में पहुंचाने के साथ ही अतिथियों के सत्कार के लिए सदैव तत्पर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रदेश में आने वाले सैलानियों के स्वागत एवं सत्कार तथा ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण की हमारी गौरवशाली परम्परा को बनाए रखते हुए विश्व पर्यटन दिवस का महत्व जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट; डीएम के निर्देश- क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन तंत्र और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहे सक्रिय
  • बारिश के रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को कई जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • केंद्रीय मंत्री खट्टर से सीएम धामी ने की मुलाकात, कई परियोजनाओं को लेकर हुई बात
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस से पूर्व वीर सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • कोटद्वार : हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने फलदार एवं औषधीय पौधों का किया रोपण
  • पौड़ी गढ़वाल : 22 व 23 जुलाई के अतिवृष्टि अलर्ट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
  • रेड अलर्ट : देहरादून और टिहरी में 20 जुलाई को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • कारगिल के वीरों को कोटद्वार में मिला सम्मान, सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • जनसेवा शिविर सुशासन का सशक्त माध्यम, अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: भूपेंद्र सिंह कंडारी
  • सैनिक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की पुस्तक ‘कण्वाश्रम’ का विमोचन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.