बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में 17 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे अग्निपथ योजना का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2022 4:16 अपराह्न
कोटद्वार । अग्निपथ योजना के अंतर्गत कोटद्वार में गढ़वाल मण्डल के युवाओं के लिए 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने जा रही है जिससे पूर्व 17 अगस्त को उत्तराखंड में अग्निपथ योजना को कोटद्वार में ही लांच किया जाएगा ।अग्निवीर भर्ती की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार की स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 17 अगस्त को उत्तराखंड के लिए कोटद्वार में अग्निपथ योजना को लांच किया जाएगा, जिसके लिए एक वृहद स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की जा रही है । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा । उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के शुभारंभ पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले प्रदेश के सभी युवाओं का मार्गदर्शन भी किया जाना है । कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य रक्षा मंत्रालय द्वारा देश के नौजवान महिला और पुरुष उम्मीदवारों को थल सेना, वायु सेना और नौसेना में भर्ती करने के लिए और देश सेवा के लिए प्रेरित करने का और साथ ही बेरोज़गार युवा वर्ग को रोज़गार प्रदान करना हैं। अग्निपथ योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया यहां से शुरू होना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। भर्ती रैली के लिए स्थानीय युवाओं में अलग ही जोश देखने को मिलेगा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर अग्निवीर भर्ती की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली ।उन्होंने राज्य के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाने को कहा। साथ ही अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए एवं भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर और बिजली, पानी, सफाई व शौचालयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार को निर्देशित किया कि गढ़वाल से आने वाले युवाओं को कोटद्वार में ठहरने के लिए किसी प्रकार की असुविधा ना हो साथ ही होटल मालिकों द्वारा मनमानी रूप से किराया ना वसूला जाए इसके लिए एक ठोस व्यवस्था बनाने के लिए कहा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की खाने की व्यवस्था के लिए रसोई एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मेडिकल कैंप लगाने की बात कही । किसी भी युवा को भर्ती प्रक्रिया के दौरान असुविधा ना हो इसके लिए हेल्पलाइन जारी करने के निर्देश दिए । वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल को भर्ती प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत रखने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए । साथ ही इस दौरान संवेदनशीलता एवं सकारात्मकता के साथ पुलिस प्रशासन को कार्य करने की हिदायत दी ।
इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने 17 अगस्त को उत्तराखंड में अग्नि पथ योजना के शुभारंभ पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर निगम के पार्षदों, मंडलों के पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में अग्नीपथ योजना के शुभारंभ को हमें बृहद रूप देना है जिससे इसका संदेश पूरे देश में जाएं । इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भावर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम खंतवाल, जिला महामंत्री जंग बहादुर, नगर निगम पार्षद सौरभ नौटियाल, नीरुबाला, कुलदीप नेगी, मनोज पांथरी, रितु चमोली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.