शुक्रवार, अक्टूबर 24, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का भ्रमण, कहा उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को बनाया जायेगा और सख्त

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2021 5:34 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस मुख्यालय का भ्रमण किया गया जहॉ पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को  पुलिस कार्य प्रणाली, पुलिस के समक्ष चुनौतियॉ, भविष्य की कार्य योजनायें आदि के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निम्न निर्देश दिये गये:-
  1. विभाग में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकरियों की भी जबावदेही तय की जायेगी।
  2. उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा।
  3. बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जायेगा ।
  4. पीएसी कर्मचारियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु ट्रकों के बजाय बसें उपलब्ध करायी जायेंगी।
  5. पुलिस के वाहनों एवं भवनों में भी सुधार किया जायेगा।
  6. पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शीघ्र शुरु की जायेगी।
  7. पुलिस की शासन में लम्बित समस्त नियमावलियों को शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा।
  8. इनामी अपराधियों हेतु उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जायेगी।
  9. पुलिस कमर्मचारियों के रु. 4600/-ग्रेड -पे के सम्बन्ध में सरकार संवेदनशील है और इस सम्बन्ध में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।
  10. उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एण्टी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी।
प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के दो ऐप “गौरा शक्ति एवं पब्लिक आई-ऐप” का शुभारम्भ किया गया है।  गौरा शक्ति ऐप से महिलाओं को किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।  पब्लिक आई-ऐप से जनता किसी भी अपराध एवं घटना की जानकारी फोटो, विडियों एवं टैक्स्ट के माध्यम से सम्बन्धित जनपद एवं डायल 112 को अवगत करा सकेंगे। अभियोगों की विवेचना में गुणात्मक सुधार तथा सफल अनावरण हेतु Smart Evidence Collecting Tool Kit Tablet विवेचकों को वितरित किये गये इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये जाने हेतु गंगोत्री-I पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा Flag off किया गया। अन्त में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बताया गया उत्तराखण्ड पुलिस को मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरुप स्मार्ट, संवेदनशील, आधुनिक तथा जबावदेह बनाने के लिये प्रतिबद्व है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड शासन से अपर सचिव गृह आनंद बर्धन, सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी, सहित पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पीएम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक SDRF पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम आकांक्षा कोंडे ने माइनिंग स्थलों का किया औचक निरीक्षण, उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद, इस वर्ष रिकॉर्ड ₹ 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने रजत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक
  • उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए युवा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • चारधाम यात्रा 2025 : भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो घायल, एक फरार
  • चारधाम यात्रा 2025 : भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • एनकाउंटर : बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर, चुनावी साजिश नाकाम
  • यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां यमुना की डोली खरसाली रवाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.