सोमवार, सितम्बर 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दुबई, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दुबई एवं अबूधाबी में निवेशकों से करेंगे मुलाकात

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2023 1:28 पूर्वाह्न

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिसम्बर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिये लन्दन के बाद दुबई एवं आबूधाबी के भ्रमण पर है। सोमवार को दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबई में रह रहे समस्त प्रवासी भारतीयों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत संयुक्त अरब अमीरात में उद्योगपतियों एवं प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे। उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर आयोजित बैठकों में भी मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है। उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखण्ड से जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह साल में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखण्ड ज़रूर आएँ। इससे उनकी भावी पीढी को भी अपनी मातृभूमि से जुडने की प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे प्रवासी भाईयों ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से स्वयं के साथ अपनी मातृभूमि का भी नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिये सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अपने अप्रवासी भाई-बहनों और उत्तराखंड सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने तथा उनके निवेश प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 40 हजार करोड के निवेश प्रस्तावों पर एम ओ यू हस्ताक्षरित हो चुके हैं। हमारा लक्ष्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य है। बडी संख्या में उत्तराखण्ड के प्रति देश विदेश के उद्यमियों द्वारा की जा रही पहल से हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये आशान्वित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • फरासू भूस्खलन जोन : समय रहते अस्थायी ट्रीटमेंट होता तो राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं होता वॉशआउट, लगातार शिकायतों के बावजूद एनएच विभाग की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को दिए थे स्पष्ट निर्देश, सख़्त कार्रवाई ने एनएच की मनमानी के खिलाफ जगायी उम्मीद
  • शैक्षणिक संस्थानों में नैतिक और प्रभावी एआई एकीकरण के लिए प्रतिष्ठित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
  • डीएम मयूर दीक्षित ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, खराब सी.टी स्कैन मशीन को बदलने के दिए निर्देश
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन रुड़की द्वारा बड़े बकायदारों के विरुद्ध चलाया जा रहा है वसूली अभियान
  • सांसद खेल महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना जगाने का एक महाअभियान – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • कार्यपालक मजिस्ट्रेट व सीईओ बीकेटीसी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, बिन मां की तीन बेटियों को मिला शिक्षा का वरदान, बड़ी बहन के लिए रोज़गार की तैयारी
  • श्रीनगर में सीडीएस व एनडीए परीक्षा सम्पन्न, 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 हुए शामिल
  • पौड़ी गढ़वाल : ग्रामोत्थान परियोजना बनी रोजगार की संजीवनी, 4994 महिलाएं बनीं लखपति दीदी !
  • उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.