शनिवार, मई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मण चौक देहरादून में आयोजित रावण, लंका दहन एवं दशहरा मेला कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 12, 2024 9:30 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लक्ष्मण चौक, देहरादून में आयोजित रावण, लंका दहन एवं दशहरा मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक और जीवन में सच्चाई, धर्म, और नैतिकता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। कोई व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली हो, अगर वह धर्म और सत्य के मार्ग से विचलित होता है, तो उसका अंत निश्चित है। रावण के अहंकार, अधर्म और अन्याय ने उसे विनाश की ओर धकेला। उन्होने कहा भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। उनका जीवन एक आदर्श राजा, आदर्श पुत्र और आदर्श पति के रूप में प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम से हमें शक्ति और ज्ञान का सही उपयोग समाज के कल्याण हेतु करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीराम जन्म भूमि के अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दिव्य एवं भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। राज्य सरकार भी प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु प्रयासरत है। उन्होंने कहा राज्य के धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक मेले, राज्य की आस्था के केंद्र हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य का आदर्श हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान देने से है। राज्य सरकार भी रामराज्य के आदर्शों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने हेतु विधेयक पारित कर दिया है। राज्य सरकार उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार से डेमोग्राफी चेंज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पवित्र भूमि का सनातन स्वरूप सदा के लिए सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, राजसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, दिनेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, पुनीत मित्तल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : हीट वेव और डेंगू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला चिकित्सालय से लेकर पीएचसी-सीएचसी तक बनाए जा रहे विशेष वार्ड, उपचार और बचाव के लिए व्यापक तैयारियां
  • हिमाचल और उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान, कार्यप्रणाली पर हुई विस्तृत चर्चा
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने आस्था पथ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 194 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : जमीन के नाम पर ठगने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज दून पुलिस की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान
  • अपर रोड के सीवरेज कार्य 15 जून तक करें हर हाल में पूरे – डीएम मयूर दीक्षित
  • चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मां चंडी देवी मंदिर परिसर और भूपतवाला क्षेत्र में होटल-ढाबों का निरीक्षण, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
  • कमेड़ा गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.