गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंजा बहादुरपुर में 1822-24 की क्रांति के 152 शहीदों के 200 वें बलिदान दिवस पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2024 5:32 अपराह्न
  • शहीद राजा विजय सिंह, सेनापति कल्याण सिंह और सभी शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ी के लिए है प्रेरणादायी – मुख्यमंत्री
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कुंजा बहादुरपुर (रुड़की)  में 1822- 24 की क्रांति के दौरान शहीद हुए राजा विजय सिंह, सेनापति कल्याण सिंह और सभी 152 शहीदों के 200 वें बलिदान दिवस के अवसर पर उपस्थित होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी से पूर्व दिया गया इस तरह का सर्वस्व बलिदान बहुत प्रेरणादायक है और आने वाली पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए, साथ ही स्मरण रखना चाहिए कि आजादी बहुत बड़े संघर्ष और बलिदान के उपरांत मिली है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बलिदानी स्थल को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में पहचान मिले तथा शहीदों के बलिदान को पाठ्यक्रम में स्थान मिले इसके लिए सरकार हरसंभव  प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव में हम राष्ट्र के सभी गुमनाम महानायकों, राष्ट्रभक्तों और बलिदानियों को वह स्थान और सम्मान दे रहे हैं जिसके वे वास्तव में हकदार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी ऐसे वीर सैनिकों और उनके परिवारजनों के सम्मान और  कल्याण के लिए अनुकरणीय कार्य कर रही है। 
मुख्यमंत्री ने शहीद राजा विजय सिंह स्मारक एवं कन्या शिक्षा प्रसार समिति की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति के द्वारा शहीदों के संदर्भ को प्रकाश में लाने के लिए अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने इस स्थल पर 1822- 24 में शहीद हुए बलिदानियों के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘ निशंक’, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी,  विधायक प्रदीप बत्रा, ममता राकेश, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, पूर्व विधायक देशराज  कर्णवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री विनय रोहिला सहित संबंधित स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामान्य जनमानस उपस्थित था।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में 17 से 20 अगस्त तक हिमाद्री आइस रिंक में सजेगा एशियाई आइस स्पोर्ट्स का मंच, 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, लगातार दूसरी बार भारत को मिली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी
  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.