शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 20, 2021 12:12 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्मः की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, स्वयं सेवी संस्थाओं ने चौबीसों घंटे लगातार काम करने से पीछे नहीं हटे। कोरोना योद्धाओं ने एक योद्धा की तरह साहस, आत्मविश्वास एवं धैर्य के साथ जन सेवा को अपना ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल कोविड महामारी ने हमें सचेत अवश्य कर दिया था, लेकिन तब किसी को भी यह एहसास नहीं था कि महामारी की दूसरी लहर कितनी घातक हो सकती है। हमारे पास उस समय इस महामारी पर नियंत्रण के लिए कोई रास्ता नही था, न कोई वैक्सीन उपलब्ध थी, न कोई दवा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता और अभूतपूर्व प्रयासों के कारण आवश्यक दवा एवं उपकरण तथा वैक्सीन की आपूर्ति उपलब्धता बहुत कम समय के अन्तराल में हो पायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौर में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों समाज सेवा से जुड़े लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए इस पर बखूबी नियंत्रण किया। कोविड महामारी के दौरान सूचनाओं को मीडिया, जन प्रतिनिधियों एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने के लिए राज्य कोविड कंट्रोल रूम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। कोरोना काल में सरकार को सभी का भरपूर जन सहयोग मिला। कोरोना योद्धाओं का योगदान वास्तव में अविस्मरणीय है, जो हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की रफ्तार मंद पड़ी है, लेकिन ये महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इसलिए हमें कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए इस चुनौती का सामना करना है। राज्य सरकार ने कोरोना काल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों के लिये सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन, परिवहन, संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लगभग 200 करोड़ का तथा चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ का पैकेज स्वीकृत किया है। पिथौरागढ़ व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिये 70-70 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर 2021 तक प्रदेश में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने की पूरी तैयारी की गई है। बच्चों के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट की व्यवस्था की गई है। सभी सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर में जरूरी दवाईया एवं उपकरण आदि उपलब्ध कराये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से जान माल का कम से कम नुकसान हो इसके लिये इस वर्ष कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे अच्छे कार्यों को भगवान भी देखते हैं। कोरोना के दौर में मन व प्राण प्रण से जन सेवा करने वालों के परोपकार के कार्यों से वे निश्चित रूप से पुण्य के भागी बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लिये तो हर कोई करता है किन्तु दूसरों के लिये निस्वार्थ भाव से किया जाने वाला कार्य निश्चित रूप से परमार्थ का कार्य है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिन चिकित्सकों, स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों, समाज सेवियों को सम्मानित किया उनमें डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, कुलपति एच.एन.बी. चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, डॉ. आशुतोष सयाना, प्रधानाचार्य दून मेडिकल कॉलेज, डॉ. के.सी.पंत, चिकित्सा अधीक्षक दून मेडिकल कॉलेज डॉ. एन.एस बिष्ट, डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. कैलाश जोशी, डॉ. आर.के.सिंह, अशोक विंडलास आनंद शुक्ला, हरीश सूरी, डॉ. अब्दुल रहीम, थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, धर्मेन्द्र रौतेला, राकेश शाह के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट मनीष पंत, महेन्द्र भंडारी, स्टाफ नर्स सु अनुराधा, प्रियंका, एडवोकेट शिवानी सिंह, हरभजन सिंह, हरीश कटारिया, अजय सीकरी, रमा गोयल, लोक पंचायत जौनसार के प्रतिनिधि आदि प्रमुख थे। मुख्यमंत्री ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिये जागरण परिवार के प्रयासों की भी सराहना की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
  • अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, कहा – किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
  • महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग कर सुलझाए विवाद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बीटल्स आश्रम में चल रहे विकास व संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य करने के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, तहसील परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 02 सिलेंडर ज़ब्त
  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.