मंगलवार, सितम्बर 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 महिलाओं को दिया तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मान

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2025 11:49 अपराह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के बिना विकास अधूरा है, इसलिए सरकार हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

वीरांगना तीलू रौतेली को नमन

सीएम धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने 15 वर्ष की उम्र में जिस अदम्य साहस और रणकौशल का परिचय दिया, वह उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली को ‘उत्तराखंड की झांसी की रानी’ कहना अतिशयोक्ति नहीं है।

केंद्र और राज्य सरकार की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “नारी तू नारायणी” के मंत्र के साथ महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। 33 प्रतिशत आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथाओं के अंत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को हर स्तर पर सामाजिक और आर्थिक मजबूती प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है और देश में पहली बार समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार “मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना” और “उद्यमिता विकास कार्यक्रम” के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 2023 से तीलू रौतेली पुरस्कार राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार राशि 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी गई है। इसके अलावा आंगनवाड़ी बहनों का मानदेय 7500 से 9300 रुपये, मिनी आंगनवाड़ी का 4500 से 6250 और सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5250 रुपये किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति का भी प्रावधान किया गया है।

आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार में आंगनवाड़ी केंद्रों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके बच्चों ने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा आंगनवाड़ी से प्राप्त की है।

आपदा पीड़ितों के साथ सरकार

धामी ने कहा कि यह आयोजन पहले आठ अगस्त को होना था, लेकिन आपदा के कारण स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, और सरकार केंद्र के सहयोग से प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचा रही है।

विभागीय मंत्री का संबोधन

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाएं

  • अल्मोड़ा: मीता उपाध्याय

  • बागेश्वर: अलिशा मनराल

  • चमोली: सुरभि

  • चंपावत: अनामिका बिष्ट

  • देहरादून: शिवानी गुप्ता

  • हरिद्वार: रूमा देवी

  • नैनीताल: नैना

  • पौड़ी गढ़वाल: रोशमा देवी

  • पिथौरागढ़: रेखा भट्ट

  • रुद्रप्रयाग: हेमा नेगी करासी

  • टिहरी गढ़वाल: साक्षी चौहान

  • ऊधमसिंह नगर: रेखा

  • उत्तरकाशी: विजयलक्ष्मी जोशी

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम विनोद गोस्वामी की अनूठी पहल, जनसुनवाई के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अनुभव
  • एनएआरआई 2025 रिपोर्ट विवाद : महिला आयोग ने पीवैल्यू एनालेटिक्स को लगाई फटकार, मांगी पूरी रिपोर्ट, कहा – अधूरी जानकारी नहीं चलेगी, रिसर्च टीम व एमडी को बुलाया
  • प्रदेश में संस्थागत प्रसव से घटी नवजात शिशु मृत्यु दर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग, गर्भवती महिलाओं की देखभाल में आशाओं ने निभाई अहम भूमिका
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सतपुली झील व एंगलर हट का किया स्थलीय निरीक्षण, लैंसडाउन के टिप इन टॉप पर लगेगा टेलिस्कोप, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • सीएम धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने संभाली कमान, प्रदेशभर में स्वास्थ्य पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा
  • एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत हुए पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधि, पुलिस जांच में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधि
  • बागेश्वर : अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का लिया जायज़ा, जल्द भेजेगी विस्तृत रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं विकास योजनाओं की दी जानकारी, जनसंवाद से जुड़े, विकास में जनसहभागिता पर दिया बल
  • हिमालय की सुन्दरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • महाकुम्भ 2033 से पहले हरिद्वार-देहरादून डबल लेन किया जाना अत्यंत आवश्यक – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.