सोमवार, जुलाई 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर कर्मचारियों को दिया तोहफा, देखें आदेश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 20, 2022 11:54 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड की धामी सरकार ने दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए बोनस देने का ऐलान कर दिया है। दीपावली पर राज्य सरकार के कर्मचारी बोनस मिलने की उम्मीद लगाए हुए बैठे थे। इन्हीं उम्मीदों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के बोनस की मंजूरी दे दी है। इस तरह राज्य के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को जल्द ही दीपावली का बोनस मिल सकेगा। शुक्रवार से कर्मचारियों के खातों में दीवाली बोनस के रूप में धनराशि पहुंचने की उम्मीद है।

बता दें कि, हर साल दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को दीपावली का तोहफा दिया जाता है और इसी के अनुरूप इस बार भी राज्य कर्मचारी इस तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बोनस दिए जाने को लेकर अधिकृत किया था। ऐसे में दीपावली से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने इसके लिए मंजूरी दी है। इससे 120.00 करोड़ का एकमुश्त व्ययभार सरकार पर पड़ेगा।

भारत सरकार की तरह राज्य सरकार सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायत के समूह ‘ग’ एवं ‘घ’ के कर्मचारियों और समूह ‘ख’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों जिनका ग्रेड वेतन रू0 4800/- (पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में लेवल-8) तक है, को वर्ष 2021-22 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम धनराशि रू0 7000/- (रू० सात हजार मात्र) की सीमा निर्धारित करते हुए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) अनुमन्य किये जाने का राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है। ऐसे कैजुअल/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, जिन्होंने छः कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्ष अथवा इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष कम से कम 240 दिन (पांच कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों के मामले में 3 या इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष 206 दिन) कार्य किया है, उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के रूप में रू० 1184 /– की धनराशि देय होगी। उक्त बोनस का लाभ समूह ‘ग’ ‘घ’ व समूह ‘ख’ एवं कैजुअल/दैनिक वेतन भोगी लगभग 01 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को प्राप्त होगा. उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) पर लगभग रू0 120.00 करोड़ का एकमुश्त व्यय भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

देखें आदेश

Adobe-Scan-20-Oct-2022

हाल के पोस्ट

  • राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया बड़ा फैसला, उत्तराखंड पंचायत चुनाव में सिम्बल प्रक्रिया कल 2 बजे तक स्थगित
  • सचिव पर्यटन एवं धर्मस्व धीराज सिंह गर्ब्याल ने बद्रीनाथ, माणा एवं औली क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • “हरित भविष्य की दिशा में एक कदम” एनडीआरएफ की पहल
  • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सिंबल आवंटन पर रोक, हाईकोर्ट पर टिकी नजरें
  • राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला : प्रतीक्षा में सिंबल आवंटन, हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी नजरें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के संकल्प को दोहराया, बल्लीवाला में हुआ सम्मान समारोह
  • गिरीश बडोनी : एक ऐसे शिक्षक, जो बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा के साथ लोकसंस्कृति की पहचान ……
  • ये IAS हैं बेहद खास, जहां रहे, वहां छोड़ी अपनी छाप, ये हैं उनकी बड़ी उपलब्धियां
  • उत्तराखंड में ऑपरेशन “कालनेमि” : बाबाओं के वेश में ठगी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 134 ढोंगी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : अगले 5 दिन हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.