बुधवार, मई 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोहतक, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2024 11:43 अपराह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रोहतक, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोहतक की वीर भूमि ने मां भारती की सेवा के लिए कई वीर सपूतों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा धर्म और अधर्म के इस युद्ध में एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ भाजपा है तो दूसरी ओर धर्म विरोधी बातें करने वाले, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, कांग्रेस जैसी दूसरी पार्टियां हैं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। भाजपा जब भी चुनाव में जाती है तो जनता के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करती है। PM के नेतृत्व में रोहतक में देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जा रहा है। एमएसएमई का प्रौद्योगिक केंद्र स्थापित किया गया है। न्यू ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे ने चंडीगढ़ और देहरादून की दूरी कम कर दी है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से हरियाणा में रहने वाले प्रत्येक इंसान का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में महिलाएं मल्टीनेशनल कंपनी से भी अच्छे उत्पादन बना रही हैं, ये सब अवसर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में विकास, समृद्धि, शांति पारदर्शिता की गारंटी देती है। और दूसरी ओर कांग्रेस, हरियाणा को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, करप्शन के दलदल में धकेलना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ही भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के नेताओ ने बस अपनी जेबों को भरने का काम किया है। हुड्डा सरकार के दलाल और डीलर जनता की जेब काटने के लिए 24 घंटे तैयार रहते थे। हुड्डा सरकार ने जनकल्याण की जगह दामाद का कल्याण किया। कांग्रेस के समय में 3D का राज चलता था, 3D मतलब दरबारी, दामाद और डीलर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश के शहीदों के साथ भी धोखा किया है। हुड्डा सरकार ने कारगिल यद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में बने स्मारकों को भी तोड़ा। अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस सेना का भी विरोध करती है। इन्होंने सर्जीकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस अपने वोटों के लिए आतंकवादियों को भी गले लगा सकती है। कांग्रेस को फिर से मौका देने का मतलब है विकास के रास्ते को रोकना। उन्होंने कहा हमें कांग्रेस को रोहतक से विदा करना होगा। और भाजपा के हाथो को मजबूत करना है।

इस अवसर भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष  ढाका, विनय रौहेल, सतीश नांगल, ईश्वर सिंघल, अजय बंसल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.