गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना लैंगिक असमानता को करेगी दूर – महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य 

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2021 3:47 अपराह्न

बहादराबाद हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 100 महिलाओं को मिला योजना का लाभ

बहादराबाद / हरिद्वार । मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, प्रसव उपरांत मां और नवजात बच्चियों को स्वच्छ, स्वस्थ व पोषक जीवन देने के साथ  लैंगिक असमानता को दूर करने के सहायक होगी। यह बात आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य  ने कही। बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम की ओर से बहादराबाद में आज मुख्यमंत्री महा महालक्ष्मी योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर बीएचईएल रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना रेखा आर्य की ही देन है, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लागू किया। कहा कि मंत्री रेखा आर्य की विकास परक योजनाओ का लाभ आज प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने संबोधन की शुरुआत मौके पर मौजूद मातृ शक्तियों को नमन कर की। उन्होंने सभी को बधाई देकर कहा कि आप ने बेटी को जन्म दिया। राज्य सरकार आपकी आभारी है। कहा कि बेटियां हमारी शान है और अभिमान भी। इन बेटियों से ही संसार संचालित होता है। बताया कि सरकार मातृ शक्तियों को बच्चे के साथ स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहती है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। बताया कि वैष्णवी किट से इसकी शुरुआत की गई थी, जो इसका मिनी रूप थी।
उन्होंने कहा कि समाज मे बेटी के बारे में गलत धारणा है कि बेटी इज़्ज़त है और बेटों के लिए संपत्ति। कहा कि अब हमें यह धारणा बदलनी है, बेटियां हमारी इज़्ज़त भी है और उसकी संपत्ति भी । उन्होंने सरकार की बेटी पैदा होने पर 11 हज़ार की धनराशि वाली योजना का जिक्र किया और कहा कि यह सिर्फ हमारी सरकार ने किया। उन्होंने महिलाओ से अपनी बच्चियों को सुरक्षित वातावरण देने की अपील ली। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने करीब 100 महिलाओ को मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना किट वितरित की। इस मौके पर बीएचईएल रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल, ग्राम प्रधान सुनीता राणा, सभासद गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर, अध्यक्ष दुग्ध संघ हरिद्वार डॉ. रणवीर सिंह, विमला, संतोष सैनी, रजनी वर्मा, मन्नू रावत, रीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.