बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन सेवा संकल्प के साथ मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खैरी मानसिंह, बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग, 930 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2026 6:21 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री के जनसेवा को समर्पित संकल्प, ज़मीनी अमलः खैरीमानसिंह में लगा बहुउद्देशीय शिविर
  • खैरी मानसिंह बहुउद्देशीय शिविरः 930 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • वयोश्री योजना के अंतर्गत सीएम ने 52 बुजुर्गों को 210 सहायक उपकरण किए प्रदान
  • 42 आधार अपडेट, 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 20 आयुष्मान कार्ड जारी
  • शिविर में उठीं 106 शिकायतें, 25 का सीडीओ ने मौके पर किया निस्तारित
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, बहुउद्देशीय शिविर बने ग्रामीणों की बड़ी राहत

देहरादून : जनसेवा को समर्पित संकल्प “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रायपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत खैरी मानसिंह में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने शिविर में स्थापित विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 10 बालिकाओं को किशोरी किट, 04 महिलाओं को महालक्ष्मी किट तथा वयोश्री योजना के अंतर्गत 52 वृद्धजनों को कुल 210 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), क्षेत्र पंचायत प्रमुख  सरोजनी जवाड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 106 शिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना तथा 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से कुल 930 लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

ग्रामीणों द्वारा निर्माणाधीन सोंग बाँध परियोजना से न्याय पंचायत खैरीमानसिंह के गाँवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी गई, जिस पर परियोजना के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन गाँवों को डीपीआर में सम्मिलित कर लिया गया है। मालदेवता क्षेत्र में नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु सीडीओ ने बीएसएनएल टावर स्थापित करने के निर्देश दिए। वहीं पीएचसी मालदेवता में बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए पीएचसी को 10 बेड का करने हेतु सीएमओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

खैरी मानसिंह में खेल मैदान निर्माण के संबंध में युवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। प्राथमिक विद्यालय हिलांसवाली के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्राथमिक विद्यालय अखंडवाली में चारदीवारी निर्माण को जिला योजना में शामिल किया गया है। पूर्व प्रधान द्वारा आंगनबाड़ी भवन हेतु पूर्ण धनराशि न मिलने की शिकायत पर बीडीओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की समस्या को लेकर खेतों में घेरबाड़, फेंसिंग एवं सोलर लाइट की व्यवस्था की मांग की, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आपदा से क्षतिग्रस्त कॉजवे, सिंचाई गूल, पैदल मार्ग, सड़क सुधारीकरण एवं बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग भी रखी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 117, होम्योपैथिक में 83 तथा आयुर्वेदिक में 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में 42 लोगों का आधार अपडेशन, 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 20 आयुष्मान कार्ड मौके पर निर्गत किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 26 पशुपालकों को पशु औषधियां प्रदान की गईं। राजस्व विभाग ने 35 आय प्रमाण पत्र, 15 खतौनी, 06 किसान सम्मान निधि एवं 03 विरासत प्रमाण पत्र जारी किए।

कृषि विभाग ने 33 तथा उद्यान विभाग ने 44 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा वयोश्री योजना के अंतर्गत 52 वृद्धजनों को 210 सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही 02 लोगों की वृद्धावस्था पेंशन मौके पर ही स्वीकृत कर ऑनलाइन की गई। जिला पूर्ति विभाग ने 35 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई। पंचायती राज विभाग द्वारा किसान, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा परिवार रजिस्टर से संबंधित 40 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, डेयरी विभाग ने 34, बाल विकास विभाग ने 10 किशोरी किट, 04 महालक्ष्मी किट, एनआरएलएम ने 25, श्रम विभाग ने 05, पर्यटन 06, शिक्षा 02, उद्योग 12, वन विभाग 13, लीड बैंक 13, रीप 32, सेवायोजन 08, उरेड 07, सैनिक कल्याण 03, सहकारिता विभाग ने 08 लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

इस बहुउद्देशीय शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), ब्लॉक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान खेरी लीलावती नेगी, मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम हरि गिरि, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घड़ियाल, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

1 of 10
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.