posted on : अप्रैल 5, 2022 5:02 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती देहरादून/उत्तरकाशी द्वारा फायर स्टेशन बड़कोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा स्टेशन पर उपलब्ध सभी अग्निशमन वाहनों, आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी चालू स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्टेशन परिसर, वाचरूम, एफएसओ कार्यालय, स्टोर, बैरिक एवं भोजनालय की साफ-सफाई का जायजा लिया गया, स्टेशन की पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन कर उनके उचित रख-रखाव के लिए स्टेशन प्रभारी को निर्देशित किया गया।
फायर सीजन को देखते हुए सभी को सतर्कता के साथ रेस्क्यू कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। फायर सीजन के दौरान फायर स्टेशन पर अधिक से अधिक जनशक्ति बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। अंत मे उनके द्वारा समस्त अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओ के बारे मे पूछा गया। इस दौरान प्रभारी एलएफएम सूरत सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




