बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ली समीक्षा बैठक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष प्रचार प्रचार अभियान चलाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 26, 2024 6:25 अपराह्न
देहरादून :  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/नोडल अधिकारी एवं सभी जनपदों की जिला निर्वाचन अधिकारियों के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों को निर्वाचन की तैयारी एवं शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष प्रचार प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार करने किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर लगे समस्त कार्मिकों और उनके परिजनों से शत प्रतिशत मतदान कराये जाने का लक्ष्य हासिल किया जाए ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपद में मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, डोली एवं स्वयंसेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सर्विस वोटरों पर भी विशेष ध्यान देते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिजली एवं पानी के बिलों में प्रचार-प्रसार हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी थीम और लोगो का उपयोग  किया जाए। सभी डीईओ एवं सीडीओ को वॉट्सऐप एवं इंस्टा के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता एवं प्रचार प्रसार पर फोकस किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों से जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.