शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश में स्पेशल ड्राइव चलाकर हर घर जाकर दिलाए मतदान की शपथ – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय में बैठक लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2024 5:32 अपराह्न

जिन बूथों में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस करने के  दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट करने की शपथ दिलाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए टारगेटेड एप्रोच के साथ हर संभव प्रयास किए जाएं। बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को सक्रियता से काम करना होगा। बूथ वार रणनीति बनाई जाए। पिछले चुनावों में जिन बूथों में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस किया जाए। इन बूथों पर कम मतदान के कारणों का विश्लेषण करते हुए, योजना बनाई जाए। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाते हुए हर घर जाकर मतदान की शपथ दिलाई जानी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान शपथ के साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का दैनिक कैलेंडर बनाकर उसके अनुरूप कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए मीडिया के हर प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदान दिवस की थीम  ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’ थी। इसका संदेश हर मतदाता तक पहुंचना चाहिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.