रविवार, अक्टूबर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, कहा – चुनाव प्रचार सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए

शेयर करें !
posted on : मार्च 11, 2024 11:01 अपराह्न

बैठक में चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक दलों की भूमिका और विभिन्न प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ सोमवार को सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी में सभी राजनैतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने जाने हेतु अपेक्षित सहयोग की अपील की। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन, घोषणा पत्र एवं आचार संहिता के दौरान आयोग की गाइडलाइन दिशा निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
बैठक में सभी राजनीतिक दलों से उनके स्टार प्रचारकों की रैलियों, रोड शो एवं अन्य आयोजनों के लिए व्यय के प्रावधान संबंधी जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जनता को अधिक से अधिक प्रेरित करने की अपील  की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी राजनीतिक दल को किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने में अथवा किसी प्रकार की कठिनाई के समाधान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से सक्षम अधिकारी स्तर से तत्परता के साथ सहयोग किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से यह भी अपील की है कि प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने की दिशा में सहयोग करते हुए चुनाव प्रचार सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए।
इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने राजनीतिक दलों को निर्वाचन प्रक्रिया सम्बन्धी दायित्व और विभिन्न विषयों के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। व्यय नोडल मनमोहन मैनाली ने राजनैतिक दलों के रैली, विज्ञापन प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया व्यय सीमा संबंधी जानकारी दी। बैठक में सीविजिल ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल एवं पंजीकृत  गैरमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.