बुधवार, जनवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छत्रधारी चालदा महासू महाराज हिमाचल के पश्मी गांव में होंगे विराजमान, 2020 में ही मिल गया था संकेत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2025 10:21 अपराह्न

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में इस दिसंबर एक ऐतिहासिक धार्मिक घटना होने जा रही है। उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में न्याय के देवता और आस्था के सबसे बड़े प्रतीक माने जाने वाले छत्रधारी चालदा महासू महाराज पहली बार हिमाचल की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं। देवता 14 दिसंबर को शिलाई क्षेत्र के पश्मी गांव में नवनिर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

देवयात्रा का सबसे अनोखा हिस्सा यह है कि महासू महाराज उत्तराखंड के दसऊ गांव से लगभग 70 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करते हुए टौंस नदी पार कर हिमाचल में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर को मीनस पुल के रास्ते हिमाचल सीमा में पहुंचकर द्राबिल गांव में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 14 दिसंबर को पश्मी गांव पहुंचकर मंदिर में विधिवत विराजमान होंगे।

पश्मी और घासन गांव के ग्रामीणों ने पिछले कई वर्षों की मेहनत से करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर भव्य महासू मंदिर का निर्माण और जीर्णोद्धार पूरा किया है। पश्मी के 45 और घासन के 15 परिवारों ने चंदा और श्रमदान से यह पुनीत कार्य संपन्न किया। मंदिर की ध्वजा पहले ही स्थापित हो चुकी है, लेकिन कपाट महासू महाराज के आगमन के बाद ही खोले जाएंगे।

इस देव-प्रवास की नींव 2020 में उस समय पड़ी जब लॉकडाउन के दौरान दसऊ गांव से एक विशाल बकरा (घांडुवा) अचानक पश्मी गांव में आकर रुक गया। दो साल तक ग्रामीण इसे सामान्य पशु समझते रहे, लेकिन 2022 में देव वक्ता ने बताया कि यह चालदा महासू का दिव्य दूत है, जो देव-प्रवास से पहले भेजा जाता है। इसके बाद बकरे को पूर्ण सम्मान मिलने लगा और वह आज भी गांव में देव प्रतीक के रूप में मौजूद है।

देवयात्रा के सुचारु संचालन के लिए श्री महासू महाराज सेवा समिति गठित की गई है, जिसमें दिनेश चौहान (बजीर), रघुवीर सिंह (भंडारी) और पंडित आत्माराम शर्मा (मुख्य पुजारी) प्रमुख जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पश्मी गांव में इन दिनों त्योहार सा माहौल है। घर-घर दीपमाला, देव ध्वज और रंग-बिरंगी सजावट की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सदियों बाद मिल रहे इस पुण्य अवसर से पूरा क्षेत्र धन्य हो गया। रोजाना हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। हिमाचल और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में बांधने वाला यह दुर्लभ आयोजन दोनों राज्यों के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी
  • 2026 में भारतीय सिनेमा में बायोपिक का धमाका : भगवान परशुराम से लेकर PM मोदी तक के जीवन पर रिलीज होंगी फ़िल्में
  • इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने की इंफोसिस प्राइज़ 2025 के विजेताओं की घोषणा, असाधारण स्कॉलर्स भारत में छह विभिन्न श्रेणियों में वैज्ञानिक शोधकार्य संबंधी उत्कृष्ट योगदानों के लिए सम्मानित
  • उत्तराखंड : रिटायर्ड साइंटिस्ट से साइबर ठगों ने की लाखों की ठगी, APK फाइल से मोबाइल हैक कर लगाया चूना
  • उत्तराखंड में डोली धरती, यहां आया 3.5 तीव्रता का भूकंप
  • उत्तराखंड के बड़कोट में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • आदिबदरी मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां पूर्ण
  • उत्तराखंड ने NDMA को सौंपी PDNA रिपोर्ट : 2025 की आपदाओं से ₹15,103 करोड़ का आर्थिक प्रभाव
  • टैरो कार्ड रीडिंग में बढ़ रहा है लोगों का विश्वास, गोविंद नगर निवासी गौरा छावड़ा बता रही लोगों का भविष्य
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.