मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सहारिता मेले में लाभार्थियों को 25 लाख के चेक वितरित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2025 11:29 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित सहकारिता मेले के पांचवें दिन मेले में 22 लाभार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में उद्यम लगाने के 25 लाख के चेक वितरित किए गए।

पांचवे दिन के सहकारिता मेले का शुभारंभ बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता का मतलब सभी लोगो को साथ साथ मिलकर काम करना है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीणो को आर्थिक समृद्धि से सामाजिक सम्मान तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भंडारण एवं विपणन के लिए बाजार की आवश्यकता है। सहकारिता मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार की सुविधा प्रदान की जा रही है। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बैंक को आगे आकर युवाओं और स्थानीय युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। चमोली जनपद में ईको टूरिज्म की अपार संभावना है। कहा कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए सहकारी बैंक द्वारा ऋण वितरण किया जा रहा है जो एक अच्छी पहल है। इस मेले के माध्यम से स्थानीय युवा कलाकारों को मंच भी मिल रहा है। इससे स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। सहकारिता मेलों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से स्थानीय उत्पादों की बिक्री से उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता के सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रणाली सहकारिता के प्रयास से ग्रामीण कास्तकार विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। सहकारिता मेलो के माध्यम से आम जन मानस में सहकारिता की भावना को जागृत हो रही है। इसससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार करके ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। नंदप्रयाग के नगर पंचायत अध्यक्ष  पृथ्वी सिंह रौतेला ने कहा कि सहकारिता से जुडी योजनाए मेलो के माध्यम से ग्रामीण तक पहुंच रही है। इससे ग्रामीण महिलाए आत्मनिर्भर बन रही है। सहकारिता से ईको टूरिज्म जैसे होम स्टे को आगे बढ़ाने में सहकारिता विभाग सतत् प्रयास कर रहा है।

ज्योतिर्मठ की नगर पालिका अध्यक्ष  देवेश्वरी शाह ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सहकारिता मेले की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहकारिता मेलों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सहकारिता मेला एवं स्टालो के माध्यम से सभी मातृ शक्ति एवं जनपदवासीं विभागीय योजनाओं की जानकारी ले रहे है। इससे ग्रामीणजन आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे है।

मेले में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने काव्य पाठ, महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।  तकनीकी सत्र में सहायक निबंधक देहरादून राजेश चौहान, जिला सहायक निबंधक बैशाख सिंह राणा, सचिव महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश ने वीर माधो सिंह भंडारी सामूहिक खेती, घस्यारी योजना, मिलट मिशन योजना, मंडुआ खरीद, होम स्टे योजना, सौर स्वरोजगार योजना, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, शून्य प्रतिशत् ब्याज दर ऋण की जानकारी दी। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के माध्यम से 22 लाभार्थियो को 25 लाख ऋण के चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष संदीप रावत ने की। इस दौरान  विशिष्ट अतिथि श्री जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष अरविन्द नेगी, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन हरि सिंह रावत, जिपंस विपिन फरस्वाणव जय प्रकाश पंवार पूर्व जिपंस लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत, गोविन्द सजवाण, हरि कृष्ण भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत महिला, योगेन्द्र बिष्ट सूर्य प्रकाश पुरोहित, देवेन्द्र फरस्वाण, उमेश सती, मोनू नेगी, जिपंस सरोजनी देवी, राजेश्वरी भंडारी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी महामंत्री चमोली, डीसीबी के पूर्व चेयरमेन गजेन्द्र रावत, मेला अध्यक्ष/सीडीओ डा अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.