सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर में चार धाम यात्रियों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा मरीन ड्राइव, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा – ठंडी सड़क के निर्माण को शीघ्र तैयार करें डीपीआर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2024 7:36 अपराह्न
 
देहरादून : श्रीनगर नगर निगम परिक्षेत्र के अंतर्गत पंच पीपल से स्वीत गांव तक अलकनंदा नदी के किनारे एलिवेटेड रोड (मरीन ड्राइव) तथा फायरिंग रेंज पौड़ी मार्ग से मेडिकल कॉलेज श्रीकोट तक ठंडी सड़क का निर्माण किया जायेगा। जो कि चार धाम यात्रियों एवं पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनने के साथ ही नगरवासियों के लिये भी सुगम यातायात का मार्ग प्रशस्त करेगी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मोटरमार्गों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें प्रमुख रूप से चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर गढ़वाल में पंचपीपल से स्वीत गांव तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड़ व फायरिंग रेंज से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज तक प्रस्तावित ठंडी सड़क के निर्माण संबंधी प्रगति की समीक्षा की। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड़ की डीपीआर का कार्य अंतिम चरण में है जिसका कार्य पूर्ण होते ही अंतिम स्वीकृति हेतु भारत सरकार को भेजा जायेगा। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग प्रखंड श्रीनगर के अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग रेंज पौड़ी रोड़ से लेकर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर तक प्रस्तावित ठंडी सड़क का प्रथम चरण का सर्वे कर लिया गया है। लगभग आठ किलोमीटर लम्बे इस डेढ़ लाइन रोड़ के सर्वे का कार्य पूर्ण होते ही डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित कर दी जायेगी। जिसकी स्वीकृति मिलते ही आगामी वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा।
बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा खिर्सू, पाबौं, पैठाणी, थलीसैंण आदि क्षेत्रों में निर्माणाधीन मोटरमार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के साथ ही डामरीकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिसमें लोक निर्माण एवं वन विभाग के अधिकारियों को वन भूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिये गये। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अधिकतर मोटरमार्गों का निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। जबकि कुछ मोटर मार्गों के  डामरीकरण के प्रस्ताव स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किये गये हैं। कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सड़कों के रख-रखाव के लिये पूर्व की भांति गैंगमैन तैनात करने को कहा साथ ही उन्होंने क्षेत्र के शहीदों एवं महानुभावों के नाम पर स्वीकृत सड़कों के बोर्ड बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अयाज अहमद सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता, बैजरों, पाबौं, श्रीनगर व खिर्सू के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.