गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन हब के रूप में उभरेगा चमोली, आधुनिक सुविधाओं और नई परियोजनाओं पर प्रशासन का फोकस

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2026 3:30 अपराह्न
  • डीएम गौरव कुमार ने पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग और पीपीपी मॉडल से स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के दिए निर्देश
  • पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश
  • स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां

चमोली : जनपद चमोली को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने तथा पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति (डीटीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन अवसंरचना के विस्तार, पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग, नई परियोजनाओं के विकास तथा स्थानीय रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि चमोली धार्मिक, साहसिक और प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण जनपद है। ऐसे में पर्यटन परिसंपत्तियों का प्रभावी संचालन, आधुनिक सुविधाओं का विकास तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन से जुड़ी सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके और स्थानीय लोगों की आजीविका के नए अवसर भी सृजित हों। बैठक में पर्यटन अवसंरचना के विकास, नई पर्यटन परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हीकरण, पर्यटन भूमि बैंक के निर्माण, पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाओं, ट्रैक विकास, सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि जनपद में कुल 25 पर्यटक आवास गृह हैं, जिनमें से 20 का संचालन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) द्वारा तथा दो का संचालन निजी निवेशकों द्वारा किया जा रहा है। एक पर्यटक आवास गृह निर्माणाधीन है। इसके अलावा जिले में छह पार्किंग परिसंपत्तियां, सात रैन बसेरे, पांच पर्यटक सूचना केंद्र सहित अन्य पर्यटन परिसंपत्तियों का संचालन भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बंद एवं असंचालित पर्यटन परिसंपत्तियों को सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से संचालित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीपीपी मॉडल में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि वे पर्यटन गतिविधियों से सीधे जुड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे परिसंपत्तियों का बेहतर रखरखाव होगा, निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

बैठक में बताया गया कि पुलना पार्किंग, गोविंदघाट पार्किंग, देवलीबगड़ पर्यटक आवास गृह एवं राफ्टिंग कैंप, ज्योतिर्मठ किड्स प्ले जोन, मंडल रिक्रिएशन सेंटर तथा तपोवन पर्यटक आवास गृह जैसी परिसंपत्तियां पर्यटन को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके बेहतर संचालन से पर्यटकों को सुविधाएं मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, वित्त विभाग के अधिकारी, होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरा करने के दिए निर्देश
  • भारत-नेपाल संस्कृत अनुसंधान सहयोग को नई दिशा, उत्तराखंड ने संभाली अग्रणी भूमिका, नई दिल्ली में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेन्द्र थापा से संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार की मुलाकात
  • विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखण्ड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर बढ़ेगा सहयोग, नई दिल्ली में इंडोनेशिया के कार्यवाहक राजदूत से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, नीलकंठ यात्रा मार्ग पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब तैनात
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दक्ष शिक्षक ही भविष्य की मजबूत नींव – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.