शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : बाहर से आकर गांव में घूम रहे युवाओं पर हुआ संदेह तो ग्रामीणों ने पुलिस में की शिकायत

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2024 9:20 अपराह्न

-पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया, कहा लिखित शिकायत पर करेंगे कार्रवाई

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के गांवों में बाहरी युवा घूमते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही पीएम आवास योजना दिलाने की बात कर रहे थे। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने गांव में घूम रहे पांच युवाओं को पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। बताया गया कि किसी ने भी लिखित तहरीर नहीं दी है मौखिक बोला गया है लिखित तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मामले अनुसार पिछले तीन दिन से देवाल में कुछ बाहरी लोग देवाल के तलोर, देवसारी, सरकोट गांव में  घूम रहे हैं। और लोगों  से  प्रधानमंत्री आवास दिलाने, मोबाइल नंबर और गांव के  विकास कार्यों की  जानकारी जुटा रहे थे। इनकी संदिग्धता को देखते हुए क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू की अगुवाई मे जनप्रतिनिधियों ने पांच संदिग्ध व्यक्तियों को देवाल पुलिस चौकी में पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने इनसे पूछताछ की है। इन पांच युवाओं में से तीन उत्तर प्रदेश के थे और दो चमोली जिले के थराली विकास खंड के। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि ये लोग गांव में  प्रधानमंत्री आवास, हर घर नल सहित  विकास कायों के नाम ठगी करने का प्रयास रहे हैं।

गांव में घूम रहे युवाओं ने बताया कि हम लोग भाजपा सदस्यता अभियान के तहत  गांव में जा रहे हैं, हम लोग विधायक की अनुमति से आए हैं। भाजपा की सदस्यता अभियान चला रहे हैं।

इधर क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि  भाजपा की सदस्यता अभियान के लिए दो लोगों को गांव में भेजा गया है। तीन अन्य कौन है मै नहीं जानता हूं। प्रधानमंत्री आवास के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस मामले में कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष कमल सिंह गडिया और पूर्व जेष्ठ प्रमुख मोहन राम ने कहा पहले पूरे उत्तराखंड में पोस्ट आफिस में पोस्टमैन हरियाणा, पंजाब से भेज गए हैं , अब भाजपा की सदस्यता के लिए उत्तर प्रदेश से मंगवाए हैं। जो दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने  कहा यहां के युवा केवल वोट  देने के लिए है। भाजपा को सदस्यता अभियान के लिए भी बाहर से ही लोगों को बुलाना पड़ रहा है।

चौकी प्रभारी सम्पूर्णानंद जुयाल ने कहा कि पांच लोगों से पूछताछ की गई है। मौखिक शिकायत हुई है। तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पांचों को छोड़ दिया गया है। इस मौके पर प्रधान नलधूरा दिलमणी जोशी, प्रधान सरकोट सुनिता तिवारी, रणजीत, मोनू बिष्ट, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाऊस ऑफ हिमालयास के उत्पाद किये भेंट
  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में जीनोमिक्स व मॉलीक्यूलर डायग्नोस्टिक्स पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
  • एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर MDDA बना लोगों की पहली पसंद
  • हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लोक कलाकारों ने किया भव्य स्वागत
  • चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा – भारतीय सेना में आपका स्वागत है
  • देहरादून में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली गैस, बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन
  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.