पोखरी / चमोली : द्वीग – तपोण – लांजी पोखनी क्षेत्र की जनता ने सड़क स्वीकृत स्वीकृत करने पर में बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को किया सम्मानित. विकासखंड जोशीमठ के द्वींग तपोण लांजी पोखनी क्षेत्र आजादी के बाद सड़क से विहीन था. जिस कारण गांव वासियों को 10से 15 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव जाना पड़ता था.
लंबे समय से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं जनता शासन प्रशासन से मांग उठाती रही परंतु पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र की समस्या को दरकिनार कर उपेक्षित ही रखा वर्तमान समय में बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के अथक प्रयासों से प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जोशीमठ आगमन पर 01 वर्ष पूर्व घोषणा करवाई थी और 01 वर्ष बाद संपूर्ण कार्यवाही कर उपरोक्त क्षेत्र में सड़क निर्माण की प्रक्रिया अपने मुकाम तक पहुंच पाई जब क्षेत्रवासियों को यह पता चला कि बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के अथक प्रयासों से हमारी सड़क स्वीकृत हो गई है तो क्षेत्रवासी खुशी से फूले नहीं समाए उन्होंने बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को क्षेत्र में बुलाकर फूल मालाओं से स्वागत किया .
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल सिंह बर्त्वाल, ग्राम प्रधान भरत सिंह बुटोला, पूर्व प्रधान हयात सिंह बुटोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मथुरा प्रसाद हटवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम देवी, पंचायत सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह केदार सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, पवन सिंह, जगदीश प्रसाद हटवाल, गिरीश हटवाल, मोहन सिंह सिंगर, शंभू प्रसाद, प्रदीप कुमार, कलम सिंह, दीवान सिंह, अरविंद सिंह, कैलाश नौटियाल, बुद्धि देवी, मंजू देवी, रजनी देवी, सुलोचना देवी आदि क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत कर बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार एवं धन्यवाद किया. बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने इस अवसर पर महिला मंगल द्वींग तपोण को रूपये 75000 एवं सड़क निर्माण का कार्य जल्दी से प्रारंभ हो इस का आश्वासन दिया।




Discussion about this post