मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन पर लापरवाही करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, घेरबाड़ में किया जा रहा धन का दुरूपयोग

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2020 5:47 अपराह्न

जोशीमठ / चमोली (महादीप पंवार): चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के थैंग गांव में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से करवाई जा रही घेरबाड़ पर स्थानीय लोगों ने पार्क प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्क की ओर से गांव में वनीकरण के लिये चयनित भूमि की घेरबाड़ में जहां ठेकेदार की ओर से मिट्टी के ढेलों से सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। लेकिन पार्क प्रशासन के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे यहां बड़े पैमान पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। 

बता दें कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से से थैंग ग्राम पंचायत के कांडाखोला और सनकोठी तोक में वनीकरण के लिये 10-10 हेक्टयर भूमि चयनित की गई है। जहां वनीकरण क्षेत्र की सुरक्षा के लिये पार्क की ओर से 10-10 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया जा रहा है। दीवार का निर्माण वनीकरण वाले क्षेत्र में मवेशियों और जानवरों की पहुंच को रोकने की मंशा से करवाया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में ठेकेदार की ओर से यहां नाममात्र के पत्थरों के साथ मिट्टी के ढेले लगाये जा रहे हैं। जिससे सुरक्षा दीवार की मजबूती का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय निवासी जीतेंद्र नेगी और मोहन नेगी का कहना है कि जहां ठेकेदार की ओर से मनमाने तरीके से सुरक्षा दीवार के निर्माण में धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं मामले में पार्क प्रशासन के आधिकारी भी लापरवाह बने हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों ने पौधों के रोपण के किये तैयार गढडों को बनाने में भी मानकों की अनेदखी की बात कही है।

क्या कहते है अधिकारी

थैंग गांव के कांडाखोला और सनकोठी में वनीकरण क्षेत्र में बन रही सुरक्षा दीवार के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर शिकायत की गई है। जिसे देखते हुए निर्माण कार्य की जांच की योजना तैयार की जा रही है। यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरुप नहीं किया गया है, तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

धीरेश चंद्र बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.