-मकान को खतरा होने से नहीं हट पा रहा था मलबा
कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग पर एक साल से पड़ा मलबा विभाग ने हटा दिया है। विभाग ने इस सड़क पर जेसीबी मशीन से काम कर मलबा हटाया। यहां मकान को खतरा होने से एक साल से मलबा नहीं हट पा रहा था।
जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग आमसौंड, ग्वाड़, बणसोली, सेरागाड़, कांडा सहित मैखुरा के कई तोकों को जोड़ती है। लेकिन 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर किलोमीटर 13 पर एक साल पहले मलबा आ गया था। यहां सड़क के पास एक आवासीय मकान को खतरा बन गया था। जिससे मलबा हटाने और सड़क को ठीक करने में विवाद बन गया। मकान स्वामी की लगातार मुआवजे की मांग थी। जिस पर सड़क पूरी नहीं खुल पाई और मल्ला मैखुरा, इंटर कालेज सहित कई अन्य गांव इस सड़क के लाभ से वंचित थे। ग्राम प्रधान हेमंती देवी, देवी प्रसाद मैखुरी आदि ने बताया विभाग ने लगातार इस विवाद को हल करने की मांग की जा रही थी।
इधर लोनिवि के सहायक अभियंता अमित पटेल ने बताया कि जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग पर प्रभावितों का नौ लाख से अधिक का मुआवजा बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जिस पर किमी 13 पर खतरे की जद में आए मकान स्वामी से वार्ता की गई। सकारात्मक वार्ता होने पर सड़क का पूरा मलबा हटाकर यातायात के लिए खोल दिया गया।




Discussion about this post