मंगलवार, मार्च 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रेरणा : युवाओं के लिए पेश की मिसाल, हरेंद्र ने बंजर भूमि में उगाई मेहनत और हौंसलों की फसल

शेयर करें !
posted on : मई 31, 2020 5:32 अपराह्न

पहाडों में रोजगार सृजन की उम्मीदों को लगाये पंख

गैरसैण (चमोली)। सपना वह नहीं जो हम नींद में देखते हैं, बल्कि सपना वो है जो आपको सोने नहीं देता… देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की कही गयी इन पंक्तियों को सीमांत जनपद चमोली के गैरसैंण ब्लाॅक के सिलंगा गांव निवासी हरेन्द्र शाह नें हकीकत में चरितार्थ करके दिखाया है। हरेन्द्र का सपना था कि वह अपने पहाड़ की बंजर खेती को उपजाऊ बनाए और पहाड़ में ही रोजगार के अवसरों का सृजन करके दूसरे युवाओं को भी रोजगार मुहैया करवाये। खुली आंखों से देखा हरेन्द्र का यह सपना अब धरातल में हकीकत पूरा हो चुका है। हरेन्द्र नें बंजर खेतों को इस कदर उपजाऊ बनाया कि आज ये खेत सोना उगल रहा है। आज हरेन्द्र शाह का वोकल फॉर लोकल माॅडल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

गैरसैंण प्रखंड के सिलंगा गांव के बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरेन्द्र शाह नें बीएससी (पीसीएम) की डिग्री देहरादून के डीएवी कालेज से पूरी की। डिग्री प्राप्त करने के बाद हरेन्द्र के पास अपने सुनहरे भविष्य के लिए बहुत सारे विकल्प थे। वो चाहता तो अच्छी खासी नौकरी के लिए प्रयास करता लेकिन हरेन्द्र का सपना था अपने पहाड़ में रहकर ही कुछ बडा करना है और लोगो के लिए एक उदाहरण भी प्रस्तुत करना है। अपने सपने को सच करने के लिए हरेन्द्र नें सब्जी उत्पादन की ठानी। अपने गांव सिलंगा में खिल नामक स्थान पर बंजर पडी 10 नाली भूमि पर हरेन्द्र नें दो पाॅली हाउस लगाये और बंजर भूमि को उपजाऊ योग्य बनाने में दिन रात एक कर दिया। इसमें हरेन्द्र के परिवार नें भरपूर साथ दिया। हरेन्द्र के परिवार में उनके मां-पिताजी के अलावा तीन बहिनें हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। आखिरकार हरेन्द्र की जिद और मेहनत रंग लाई फलतः आज बंजर भूमि में सोना उग रहा है। बीते एक साल के दौरान हरेन्द्र नें लगभग हर प्रकार की सब्जी का उत्पादन किया। मटर, गोबी, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, मूली, ककडी, खीरा, बैंगन, फ्रासबीन से लेकर हर वो सब्जी उगाई जो आपको सब्जी मंडी में दिखाई देती है।

हरेन्द्र बताते हैं कि शुरू-शुरू में तो उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों नें हतोत्साहित भी किया परंतु परिवार और दोस्तों के सहयोग से ही अपने सपने को सच कर पा रहा हूँ। हरेन्द्र कहते हैं कि मैं सुबह पांच बजे उठ जाता हूं और शाम के ७ बजे तक अपने फार्म में काम करता हूँ। बीते एक साल पहले उन्होंने अपने इस पूरे मिशन को साकार करने में तीन लाख रूपये लगाये। कहते है कि अब जब पीछे मुडकर देखता हूं तो बहुत सुकून मिलता है। आज ये फार्म मुझे अच्छी खासी आमदनी दे रहा है। चार युवाओं को भी रोजगार दिया है और उनका पूरा परिवार भी इससे जुड़ा हुआ है। बताते है कि उन्होंने पूरी तरह जैविक खेती पर जोर दिया है। इसलिए इनकी बहुत मांग है। पूरी सब्जी की खफत मेहलचैरी बाजार में ही हो जाती है। जबकि मांग बहुत है। अब धीरे-धीरे इसको बडे स्तर पर ले जाने का सपना है। सब्जी उत्पादन के साथ साथ डेरी, कुकुट, मत्स्य, मशरूम, कीवी उत्पादन के जरिए मल्टी व्यवसाय को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोगों को हर चीज मिल जाये और युवाओं को रोजगार के अवसर। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पहाड़ में रहकर भी बहुत कुछ किया जा सकता है। बस सकारात्मक दिशा में सोचने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार को भी युवाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। कोरोना वाइरस के वैश्विक संकट में रोजगार के अवसर सीमित हो गयें हैं ऐसे में युवाओं को इस अवसर को भुना करके अपनी माटी पर भरोसा करना चाहिए। यही माटी बहुत कुछ दे सकती है। सबको आगे आना होगा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सुर संध्या सांस्कृतिक सम्मान समारोह : विवेक नौटियाल और अमित खरे की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
  • काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
  • काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की सख्ती का असर, श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने “आसरा गौशाला” का किया उद्घाटन, गौ संरक्षण को बताया सामाजिक दायित्व
  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आगाज, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दमखम
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री मदन कौशिक से की शिष्टाचार भेंट, कॉलेज समस्याओं पर कराया ध्यान आकर्षित
  • 51 साल बाद निकली सती शिरोमणी मां अनसूया की रथ डोली, गोपेश्वर में श्रद्धालुओं को दे रही आशीष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.