स्थानीय लोगों को वितरित की जायेगी कोरोना से बचाव के लिए आयुष रक्षा किट
बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ धाम में अपनी सेवाएं दे रहें बदरीनाथ धाम में मुख्य पुजारी रावल सहित देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों को कोरोना से बचाव और प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय बदरीनाथ ने बुधवार को आयुष मंत्रालय उत्तराखंड सरकार की ओर से रक्षा किट का वितरण की गई।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय बदरीनाथ धाम के प्रभारी गोविंद सिंह राणा नें बताया कि बुधवार से बदरीनाथ धाम में देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों को कोरोना से बचाव और प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए रक्षा किट वितरित की गयी जिसमें अश्वगंधा क्वाथ, चूर्ण, अश्वगंधा बट्टी, ससंमन बट्टी औषधियों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे बदरीनाथ धाम रह रहे स्थानीय लोगों को भी आयुष सुरक्षा किट का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल, अपर धर्माधिकारी सत्य प्रकाश चमोली, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी आदि मौजूद थे।




Discussion about this post