सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : प्रेक्षकों ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व एजेंटों के साथ बैठक कर दिए जरूरी दिशा- निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2022 3:21 अपराह्न
 
चमोली : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष,पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस पंकज, पुलिस प्रेक्षक अभिषेक भगवान त्रिमुखे एवं  व्यय ऑब्जर्वर अजय कुमार जैन ने तीनों विधानसभा के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व एजेंटों के साथ बैठक की व जरूरी दिशा- निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक पंकज ने कहा कि जिले में विधानसभा चुनाव प्रचार की प्रक्रिया जोर शोर से शुरु हो गई है। इसलिए सभी राजनैतिक दल एवं प्रत्याशी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों एवं कोविड-19 गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करें। आदर्श आचार संहिता जनपद में 8 जनवरी से प्रभावी है। इस हेतु चुनाव प्रचार के दौरान कतई भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाय।सरकारी व सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग कतई नहीं लगाएंगे, तथा निजी भवन भूमि में होर्डिंग पोस्टर बैनर अन्य प्रचार सामाग्री लगाने हेतु निजी भवन भूमि स्वामी की स्वीकृति अनुमति आवश्यक होगी। उन्होंने कहा कि मत प्राप्त करने के लिए जाति,सम्प्रदायिक भावनाओं की दुहाई नहीं देंगे तथा मजिस्द,गिरजाघर,मंदिरों,पूजा के अन्य स्थानों का निर्वाचन प्रचार के मंच के रूप में कतई प्रयोग नहीं किया जाएगा।  निष्पक्ष व पारदर्शिता से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रत्याशी अपने एजेंट को भी समय से चिन्हित कर लें। ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जा सकें।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शिता व निर्भिघ्न सम्पन्न कराने हेतु सहयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में आर्दश आचार संहिता प्रभावी है सभी राजनैतिक दल,प्रत्याशी आर्दश आचार संहिता का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों की सभा व बैठक करने हेतु मैदान व स्थल चिन्हित है। कोविड प्रोटोकॉल एवं निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चिन्हित मैदान व स्थल की क्षमता अनुसार 50 प्रतिशत या अधिकतम एक हजार की सीमा तक सभा करने एवं डोर टू डोर प्रचार के लिए अधिकतम 20 लोगों की अनुमति होगी। बन्द कमरे में बैठक हेतु उसकी क्षमता अनुसार 50 प्रतिशत एवं अधिकतम पांच सौ लोगों की अनुमति होगी। राजनैतिक दल व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि उनके समर्थक अन्य दलों द्वारा एक दूसरे के पोस्टर बैनर आदि नहीं हटाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि निर्वाचन में वाहन लाउडस्पीकर लगाने हेतु संबंधित आरओ से व प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर बैनर पॉम्लेट आदि का मैटर एमसीएमसी से अनिवार्य रूप से स्वीकृत कराना होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की स्वीकृति लेने हेतु न्यू सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाईन एप्लाई करेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर प्रचार-प्रसार नही करेंगे। पोलिंग बूथ के 200 मीटर की परिधि में प्रचार प्रसार सामग्री कतई नही लगाएंगे।किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 एवं सिविजिल एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त दलों एवं अन्य प्रत्याशियों को मतदाता सूची उपलब्ध करायी जाएगी। पोलिंग बूथ,दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकजनों की सूची भी सभी दलों को यथा शीघ्र उपलब्ध करायी जाएगी। बैठक में एसपी श्वेता चौबे, नोडल आदर्श आचार संहिता/ सीडीओ वरुण चौधरी,उप निर्वाचन अधिकारी/एडीएम हेमंत वर्मा, आरओ बद्रीनाथ अभिनव शाह, थराली कमलेश मेहता, कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.