पोखरी (चमोली)। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र के पोखरी विकास खंड की पीएमजीएसवाई दो सड़को का उद्घाटन कर जनता को सौगात दी।
रविवार को गढ़वाल सांसद अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कर्णप्रयाग में सड़कों का शिलान्यास के बाद पोखरी पहुंचें। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सांसद ने पीएमजीएसवाइ की उडामांडा-रौता व मोहनखाल-ताली कंसारी मोटर मार्ग का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सांसद तीरथ सिह रावत ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विकास के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कार्य कर रही है। देश भर मे प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत लाखों की सड़कें स्वीकृत होकर बन रही है। वही उत्तराखंड मे भी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत के नेतृत्व में गांव-गांवो तक सडके पहुँच रही है। क्योंकि सडके ही आमलोगों की जीवन रेखा होती है, सडको के माध्यम से ही वे विकास की मुख्य धारा से जुड सकते हैं। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पुरी पारदर्शिता से काम कर रही है, जिसमे भष्टाचार के लिये कोई जगह नही है।
कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना, बेरोजगारों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार देना है। इससे पहले सासद तीरथ सिह रावत और विधायक महेंद्र भट्ट ने लो नि विभाग के गेस्ट हाउस के प्रांगण मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा मडल अध्यक्ष बीरेन्द्रपाल भण्डारी, नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सती, नगर पचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, ब्लाॅक प्रमुख प्रीती भण्डारी, महावीर रावत धीरेंद्र राणा, विजयपाल रावत ताली कन्सारी के प्रधान रवेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।




Discussion about this post