- नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
गोपेश्वर (चमोली)। पांचवा राज्य वित्त आयोग की टीम एक नवम्बर से चमोली जिले के भ्रमण पर पहुंच रही है। जानकारी देते हुए जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि पांचवा राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष इन्दु कुमार पाण्डे आयोग की पांच सदस्यीय टीम के साथ कार से एक नवम्बर की साय पांच बजे गोपेश्वर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन दो नवम्बर को जिला पंचायत सभागार में प्रातः 10 से 10:45 बजे तक समस्त नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा 10:50 से 11:30 बजे तक जिला पंचायत के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11:40 से 12:20 तक क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा 12:30 से 01:15 बजे तक ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मध्याह्न भोजन के बाद ढाई बजे बजे आयोग की टीम गोपेश्वर से रूद्रपयाग के लिए प्रस्थान करेगी।




Discussion about this post