देवाल (चमोली)। बुग्यालों और साहसिक ट्रैक के लिये पहचान बनाने वाले चमोली जिले में बगजी बुग्याल और नागाड़ टाप में पर्यटन की संभावनाओं के लिये पर्यटन से जुड़े अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और वन महकमें के अधिकारियों ने ट्रेक करते इस क्षेत्र मे पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा।
जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख देवाल दर्शन सिंह दानू, वन अधिकारी विजय कोहली के नेतृत्व में एक दल नें देवाल ब्लाॅक के नागाड़ टॉप का स्थलीय निरक्षण कर ट्रैकिंग व पर्यटन से संबंधित संभावनाओं को तलाशा। यह दल बुधवार को पिंडर घाटी के खेतोली से 14 किमी पैदल चनयाली होते हुये नागड और बगजी बुग्याल का निरीक्षण कर वापस खेता लौटा।
देवाल के प्रमुख दर्शन सिंह दानू ने बताया कि इस स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य देवाल में नये पर्यटन संभावनाएं तलाशना था। उन्होंने घेस-बगजी-दयाली से होते हुए नागाड़ ट्रैक शुरू करने, पिंडारी ट्रेक को देवाल से जोड़ने, देवाल में राफ्टिंग शुरू करने एवं आली बुग्याल को औली की तर्ज पर विकसित करने की मांग की। इस दल में पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष युवराज सिंह बसेडा, गढभूमि एडवेंचर के सीईओ हीरा सिंह गढ़वाली, विजय प्रकाश सिंह सहित स्थानीय लोग भी शामिल थे।




Discussion about this post