गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली जिला प्रशासन ने बजट सत्र की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 3:55 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी नौ मार्च से भराड़ीसैण विधानसभा भवन में शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आगामी नौ से 13 मार्च तक भराड़ीसैण में चलने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को चाकचैबंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा प्रबंधन को चाक चैबंद रखने पर भी बल लिया। कहा कि सत्र के दौरान माननीयों तथा अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहनी चाहिए। 

डीएम ने दूरसंचार एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संपर्क मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु रखने तथा मार्गों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस दौरान बिजली, पानी, भोजन आदि व्यवस्थाओं बेहतर बनाने पर बल देते हुए उन्होंने आगतंुकों की सुविधा के लिए पेयजल, बायो-टाॅयलेट समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतरी पर जोर दिया। संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार करने तथा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा गया। उनका कहना था कि बजट सत्र के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएंगे। इस मामले में हीलाहवाली नहीं होगी। कहा कि बजट सत्र से पूर्व सभी तैयारियां चाक चैबंद हो गई है। फिर भी कुछ व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह समेत अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.