शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : कांग्रेस ने धामी सरकार के चार साल के कार्यकाल को बताया नाकामी भरा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2025 12:28 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी के चार वर्षों के कार्यकाल को नाकामी भरा बताते हुए कहा कि झूठे प्रचार के बल पर उन्होंने जनता को गुमराह ही किया है।

चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, दशोली ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, वार्ड प्रभारी मदन लोहानी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, जगत सिंह बिष्ट गोर्वधन टम्टा, शिवलाल आर्य, गिरीश आर्य आदि ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल को विफलताओं भरा बताया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि सरकार की नाकामी, जन  विरोधी नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल विफलताओं को उजागर करती है। बेरोजगारी और पलायन में बेतहाशा वृद्धि हुई है। महिला  महिला अपराधों में उत्तराखंड शीर्ष पर पहुंच गया है। यह कानून व्यवस्था के लिहाज से धामी सरकार की विफलता को दर्शाता है। चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की रिकॉर्ड मौतें हुई है।  सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें इसी कार्यकाल में हुईं। यूसीसी (समान नागरिक संहिता) का सबसे पहला उल्लंघन भाजपा के पूर्व विधायक ने ही किया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार खूद अपने बनाए कानूनों का पालन करवाने में  विफल साबित हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर केदारनाथ धाम की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया है। कहा कि मंदिर की प्रतिकृति दिल्ली में बनवाना इस बात को सिद्ध करता है कि इस पौराणिक धाम की महत्ता से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। खनन और भू-माफियाओं को संरक्षण, भाजपा नेताओं के विरोध के बावजूद, नदियों की खुली लूट को नहीं रोका गया। भर्ती घोटाले और युवा विरोधी रवैये के चलते युवाओं के भविष्य से क्रूर मज़ाक किया गया। उपनल, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपेक्षा और पुरानी पेंशन योजना की बहाली न करने से कर्मचारी विरोधी रवैया भी सरकार ने प्रदर्शित किया है। निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और मलिन बस्तियों को उजाड कर कांग्रेस सरकार की नियमितीकरण की नीति को दरकिनार कर गरीबों को बेघर किया गया। धार्मिक ध्रुवीकरण के ज़रिए समाज को बांटने का प्रयास किया गया। इससे  सामाजिक सौहार्द बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्वास्थ्य और शिक्षा की दुर्दशा, महिलाओं को शौचालय में प्रसव और विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.