गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों खिलाई कृमि नाशक दवा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2024 6:00 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को पूरे जिले में बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। जिले में एक लाख, पांच हजार, छः सौ पचास बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य है।

जिला स्वास्थ्य आईईसी अधिकारी उदय सिंह रावत ने बताया कि जनपद चमोली में जो बच्चे कृमि मुक्ति दिवस पर दवा खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 18 और 19 सितम्बर को दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों के लिए सुरक्षित दवा है। दवा स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के निगरानी में खिलाई जा रही है। बच्चों में कृमि नियंत्रण से सीधे फायदे खून की कमी में सुधार, बेहतर पोषण, सीखने की क्षमता में सुधार लाने में मदद, भविष्य में कार्य क्षमता और औसत आय में बढ़ोतरी और वातावरण में कृमि की संख्या कम होने पर जन समुदाय को लाभ मिलता हैं।

कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य काउंसलर रेखा नेगी ने बताया कि कृमि नियंत्रण की दवाई खाने के साथ-साथ कृमि संक्रमण रोकथाम के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना भी आवश्यक हैं। विशेषकर बच्चों को नाखून साफ रखें। हमेशा साफ पानी पिए। खाने को ढक कर रखें। साफ पानी से फल ,और सब्जियां को धोया जाए। खुले में शौच न करें। खाने से पहले और शौच के बाद हाथ अवश्य धोएं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के समन्वय से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का सफल आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में डॉ पीके पांडे, विनय पंत, जानकी परमार, जिला एवोल्यूशन एंड मॉनिटरिंग अधिकारी (मानसिक कार्यक्रम) राजवीर सिंह कुंवर, आरकेएस काउंसलर विक्रम रावत, किरण बिष्ट, रचना आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने कहा कि प्रत्येक युवा का मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में एनएसएस, रोवर रेंजर्स, यूथ रेड क्रॉस सहित महाविद्यालय के लगभग चार सौ विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गईस इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को कृमि मुक्त करना है। इस अवसर पर एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना लौहनी, रोवर रेंजर प्रभारी डॉ. जेएस नेगी, यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. श्यामलाल बटियाटा, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. डीएस नेगी, प्रो. स्वाति नेगी, प्रो. चंद्रावती जोशी, डॉ. विधि ध्यानी,  डॉ.कुलदीप सिंह नेगी, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैण्ड पूलिंग, पर्यटन और व्यावसायिक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी
  • मूसलाधार बारिश से तबाही, केदारनाथ हाईवे पर गदेरे का सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन
  • उत्तराखंड : नाले के किनारे मिला जीवित नवजात, मुंह में थी रबड़, पुलिस जांच में जुटी
  • नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग
  • आधी रात एक्शन मोड में दिखे SSP अजय गणपति, औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, इनको किया सस्पेंड 
  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.