शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली धूमधाम से मनाया हरेला पर्व, किया पौधरोपण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2025 12:05 पूर्वाह्न
  • पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने युवाओं को प्रकृति से जुड़ने का दिया सन्देश

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। परंपरागत लोक पर्व हरेला चमोली जिले में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने पौधरोपण कर युवाओं को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी  संदीप तिवारी ने हरेला पर्व के उपलक्ष में गोपेश्वर-घिघराण मोटर मार्ग पर नए बस अड्डे के पास पौधरोपण करते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पर्व हमें हरित क्षेत्र को बढ़ाने और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

पर्यावरणविद् श्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि युवा, महिलाएं और छात्र पर्यावरण संरक्षण के सबसे बड़े सहयोगी बनकर सामने आ रहे हैं। उनके प्रयासों से पर्यावरण को मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन को यह समझाना होगा कि जंगल में आग लगने से सबसे पहला नुकसान स्वयं जनता को ही होता है, इसलिए सभी को मिलकर वनों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और यह संकल्प लिया गया कि आने वाली पीढ़ियों को हरित एवं स्वच्छ उत्तराखंड सौंपने के लिए हर नागरिक अपनी भूमिका निभाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, वन संरक्षक नंदादेवी नेशनल पार्क पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ केदारनाथ तरुण एस, डीएफओ बदरीनाथ सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, महिला मंगल दल सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पोखरी। हरेला पर्व पर बुधवार को केदारनाथ वन प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी और अलकनंदा वन प्रभाग रेंज पोखरी वन क्षेत्राधिकारी बैंजी लाल शाह और नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल की मौजूदगी में नागनाथ विशाल, विनगढ में संतरा, बांज, देवदार,आम, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा हरेला पर्व पर नगरवासी पौध रोपण करें। पेड़ हमारी संपदा है यह मानव जीवन की आजीविका का महत्वपूर्ण संसाधन है। भविष्य की पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देने के लिए सबको पौधरोपण करना है। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर, वन क्षेत्राधिकारी पोखरी रेंज बैंजी लाल आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.