गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोना की नाव पर सवार, 2022 के दावेदार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 13, 2020 5:38 अपराह्न

-मास्क, सेनेटाइजर लेकर पकड़ी गांवों की डगर

-विधानसभा के दावेदारों में अभी से आगे निकलने की दिख रही होड़

कर्णप्रयाग (चमोली)। कोबिड-19 का संक्रमण देश में लगातार बढ़ रहा है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र अभी भी कोबिड के कहर से कुछ दूर है। ऐसे में लोग यहां बिना डरे इधर उधर आ जा रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुए नेताओं ने भी गांवों की डगर पकड़ी है। कोबिड-19 की नाव पर सवार 2022 के ये दावेदार लोगों के बीच मास्क, सेनेटाइजर हो या अन्य जागरूकता कार्यक्रम। अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से चूक नहीं रहे हैं।

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी 18 माह से अधिक का समय बचा है। बर्तमान दौर में कोरोना के चलते आर्थिक मंदी और बीमारी का डर बना है। पहाड़ में 32 हजार से अधिक प्रवासियों के आगमन से स्वरोजगार की भी चुनौती है। जिसके चलते सत्ता पक्ष के लिए चुनौती तो विपक्ष को सरकार की नाकामियों को उजागर करने का मौका भी है। ऐसे में कांग्रेस से जहां पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी इन दिनों अपने समर्थकों के साथ विधानसभा के गांवों की पगडंडियां नाप रहे हैं तो कांग्रेस से ही दो बार गौचर के नगर पालिका अध्यक्ष रहे मुकेश नेगी मैखुरी को चुनौती दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व दर्जामंत्री सुरेश बिष्ट भी कोबिड-19 में लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज करने का मौका नहीं चूक रहे हैं। तो भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी कोरोना महामारी के बीच भी विकास योजनाओं की समीक्षा के अलावा लोगों की मदद में हैं। तो नेगी को चुनौती दे रहे टीका प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, मंदिर समिति के सदस्य अरूण मैठाणी मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल के बहाने से संगठन और लोगों की बीच सक्रियता दिखा रहे हैं।

तीन बार भाजपा और एक बार कांग्रेस ने हासिल की जीत

कर्णप्रयाग विधानसभा में अब तक हुए चुनावों में तीन बार भाजपा ने बाजी मारी। तो एक बार कांग्रेस जीती। 2002 और २2007 में यहां भाजपा के टिकट पर अनिल नौटियाल विधायक बने। तो २2012 में यहां कांग्रेस के डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने जीत हासिल की। जबकि 2017में भाजपा के सुरेंद्र सिंह नेगी यहां विधायक बने।

 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.