पोखरी / चमोली । एक लंबे समय बाद चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के बमोथ गांव पेयजल समस्या का निदान हो सकेगा। पेयजल की समस्या झेल रहे गांव को नई पेयजल योजना तैयार करने के लिए पेयजल निगम ने ई टेंडर आमंत्रित कर दिये है।
पेयजल संकट से जुझ रहे इस गांव को अब शासन की ओर से हर घर जल व नल योजना के तहत नई पेयजल योजना के लिए 119.64 लाख रूपये की नौ किलोमीटर की नई पेयजल योजना के निर्माण की स्वीकृति के बाद इस पर टेंडर आमंत्रित कर दिये गये है।
ग्राम प्रधान बमोथ पूनम रावत व पूर्व प्रधान प्रकाश रावत ने बताया कि बीते पांच वर्ष पूर्व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कुमेड़ा ग्राम पंचायत के खनगाड गदेरे से योजना निर्माण बाबत सर्वे संबधी प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी, लेकिन योजना निर्माण के लिए धनराशि की स्वीकृति नही मिल पाई थी, लेकिन अब सरकार की इस नई योजना से 1500 से अधिक आबादी को पेयजल मुहैया हो सकेगा। सबसे अधिक परेशानी मवेशियों को पानी पिलाने की बनी थी और मजबूरी में ग्रामीण गांव से दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जलस्रोत के सहारे पेयजल आपूर्ति कर स्वयं व पालतू मवेशियों को पानी ला रहे थे।
पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, पूर्व क्षेपंस प्रदीप लखेड़ा ने कहा कि वर्षाे पुरानी मांग पूरी होने से ग्रामीण खुश हैं। अवर अभियंता पेयजल निगम, निर्माण शाखा गोपेश्वर सुरेंद्रलाल ने बताया कि पोखरी विकासखंड के अंर्तगत बमोथ गांव के लिए नई पेयजल योजना खनगाड-बमोथ के लिए 119.64 लाख की स्वीकृति मिली है फिलहाल योजना के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।





Discussion about this post